मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की ये खबर आपको दिला सकती है शानदार ईनाम

Manya Jain | Feb 02, 2026, 17:53 IST
Share
mrada swasth yojna soil health benefits eligibility
mrada swasth yojna soil health benefits eligibility

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक शानदार मौका है। अगर आप भी ट्रैक्टर, बुलेट, ई-स्कूटी और साढ़े छह करोड़ रुपए के ईनाम जीतना चाहते हैं तो मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ें।

MP News:भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां मिट्टी की सेहत से किसान की तरक्की जुड़ी है। अक्सर जानकारी न होने से किसान बहुत खाद डालते हैं। इससे खेती की लागत बहुत बढ़ जाती है।

ज्यादा खाद से मिट्टी की ताकत भी कम होती है। सरकार ने प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू की है। यह कार्ड किसानों को मिट्टी की सही जानकारी देता है। इससे वे वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी की गुणवत्ता का पता कर सकते हैं।

अगर आप भारत सरकार की सरकारी योजना मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का लाभ लेते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है। आपके मृदा स्वास्थ्य कार्ड से जुड़े सवाल आपको लाखों के ईनाम दिलवा सकते हैं। बस आपको इस खबर को ध्यान से आखिर तक पढ़ना होगा।

दरअसल मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास के तहत किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज़ शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।

इनाम में क्या- क्या मिलेगा...

  • 55 ट्रेक्टर
  • 55 बुलेट मोटर साइकल
  • 55 ई-स्कूटी
और इसके अलावा हर जिले के लिए 11-11 हजार के पुरस्कार भी अलग से मिलेंगे।

👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793

👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...



मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना क्या है?

इस योजना का मुख्य काम मिट्टी की सेहत सुधारना है। सरकार किसानों को खेत का रिपोर्ट कार्ड देती है। इस कार्ड में 12 जरूरी जानकारियां होती हैं। इसमें मिट्टी के पोषक तत्वों (सरकारी योजनाएं) की जांच होती है। जैसे नाइट्रोजन और फास्फोरस की मात्रा मापी जाती है। मिट्टी में पोटेशियम और पीएच लेवल देखा जाता है।

सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी का भी पता चलता है। यह रिपोर्ट वैज्ञानिक तरीके से तैयार की जाती है। इससे किसान सही खाद का चुनाव कर पाते हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना किस बारे में जानकारी देती है?

यह योजना किसान को मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी देता है। साथ ही आप इस कार्ड से मिट्टी की कई तरह से जांच कर सकते हैं।

  • मिट्टी की गहरी जाँच: आपके खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों और जैविक शक्ति की पूरी जांच होती है।
  • सही सलाह: आपको बताया जाता है कि कौन सी फसल के लिए कितनी खाद इस्तेमाल करनी है।
  • हर दो साल में अपडेट: मिट्टी की ताजा जानकारी के लिए सरकार हर दो साल में टेस्ट करती है।
  • ऑनलाइन रिपोर्ट: आप घर बैठे पोर्टल से अपना सॉइल हेल्थ कार्ड कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ

इस योजना से आपको मुख्य रुप से सही खाद की जानकारी मिलती हैं कि आपको मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कौनसी खाद मिट्टी मिलानी है।

  • खर्चा कम होगा: किसान को पता होगा मिट्टी में क्या कमी है। वह केवल जरूरी खाद ही खरीदेगा। इससे खेती की लागत कम हो जाएगी।
  • ज्यादा पैदावार: सही मात्रा में खाद डालने से फसल बढ़ेगी। फसल की क्वालिटी और मात्रा दोनों बेहतर होगी।
  • जमीन की सुरक्षा: रसायनों का अंधाधुंध इस्तेमाल (mp sarkari yojana) अब रुक जाएगा। इससे मिट्टी लंबे समय तक उपजाऊ रहेगी। खेती पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित रहेगी।
  • मिट्टी की निगरानी: किसान अपनी जमीन की सेहत पर नजर रख सकेंगे। समय-समय पर बदलावों को ट्रैक करना आसान होगा।

आवेदन की प्रक्रिया और एलिजिबिलिटी

भारत का कोई भी किसान,चाहे वह जमीन का मालिक हो या बटाईदार (Tenant farmer),इस योजना का लाभ उठा सकता है।

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • पहचान पत्र:आधार कार्ड या वोटर आईडी।
  • भूमि के डाक्यूमेंट्स:खतौनी या लीज एग्रीमेंट।
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो।

आवेदन कैसे करें?

  • वेबसाइट खोलें: सबसे पहले योजना की वेबसाइट https://www.soilhealth पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें: अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भरकर साइन-अप करें।
  • मिट्टी का सैंपल: कृषि अधिकारी आपके खेत से मिट्टी लेने खुद आएंगे।
  • जांच और रिपोर्ट: लैब में टेस्टिंग के बाद आपकी रिपोर्ट तैयार होगी।
  • कार्ड डाउनलोड: वेबसाइट से अपना सॉइल हेल्थ कार्ड प्रिंट कर लें।
ये भी पढ़ें...

किसान क्रेडिट कार्ड योजना की ये खबर आपको दिला सकती है ट्रेक्टर, बुलेट या ई-बाइक

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की ये खबर आपको दिला सकती है ट्रेक्टर या बुलेट

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: प्रेग्नेंट महिलाओं को मिलते हैं 5 हजार रुपए

MP Yuva Udyami Yojana : बिजनेस के लिए भूल जाएं पैसों की टेंशन

Tags:
  • MP News
  • सरकारी योजनाएं
  • सरकारी योजना
  • प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
  • mp sarkari yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई