मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना में बहन की शादी, आतंकवाद के आरोपी को हाईकोर्ट से 4 घंटे की मोहलत

Neel Tiwari | Apr 18, 2026, 23:22 IST
Share
mukhyamantri-kanya-nikah-yojna-terror-accused-sister-wedding-permission
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आतंकवादी संगठन से जुड़े आरोपी सलमान अंसारी को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 4 घंटे की मोहलत दी। यह राहत पुलिस निगरानी में दी गई है।

News in Short

  • सलमान अंसारी को हाईकोर्ट से 4 घंटे की अंतरिम राहत।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बहन की शादी।
  • पुलिस एस्कॉर्ट में भोपाल की ताजुल मस्जिद ले जाया जाएगा।
  • पहले लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत अर्जी हो चुकी थी खारिज।
  • आरोपी पर UAPA सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज।

News in detail

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आतंकवादी संगठन हिज्ब उत तहरीर (HuT) से जुड़े आरोपी सलमान अंसारी को मानवीय आधार पर राहत देते हुए अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए चार घंटे की विशेष अनुमति दी है।यह राहत 18 अप्रैल 2026 को सुनाए गए आदेश के तहत दी गई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोपी को केवल सीमित समय के लिए ही बाहर लाया जाएगा।

लोकतंत्र को ध्वस्त करने की साजिश

आतंकवादी संगठन से जुड़कर लोकतंत्र को ध्वस्त करने की साजिश रचने वाले आरोपी को भी भारत में न्याय से वंचित नहीं रखा जाता। इसकी एक मिसाल जबलपुर हाईकोर्ट से सामने आई है। जस्टिस विवेक अग्रवाल की डिविजनल बेंच ने मानवीय आधार पर बड़ा फैसला सुनाया है।

भोपाल मॉड्यूल के सक्रिय सदस्य को बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति दी गई है। हालांकि, यह राहत सीमित समय और सख्त पुलिस निगरानी के साथ दी गई है। बेल एप्लीकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार आतंकी आरोपी की बहन की शादी भोपाल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना के अंतर्गत हो रही है।



1e12a43a-cd5
1e12a43a-cd5


मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना में बहन की शादी

मामले का सबसे अहम पहलू यह है कि सलमान अंसारी की बहन मुस्कान अंसारी की शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित हो रही है। यही आधार बनाकर आरोपी ने कोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग की थी। मुस्कान अंसारी का निकाह 19 अप्रैल को भोपाल स्थित ताजुल मस्जिद में अरबाज अंसारी के साथ संपन्न होगा।

bb530730-c61
bb530730-c61


देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए सबक

देश के खिलाफ साज़िश रचने वाले गुमराह लोगों के लिए या मामला एक गहरा सबक है। एक ओर तो आतंकवाद के आरोपों से घिरे सलमान अंसारी की बहन के साथ सरकार ने भेदभाव ना करते हुए उसे सरकारी योजना का लाभ दिया। दूसरी ओर भारतीय कानून के अनुसार कोर्ट ने भी उसके साथ न्याय किया।

पुलिस निगरानी में ही होगा शामिल

जबलपुर हाईकोर्ट में जस्टिस विवेक अग्रवाल की डिविजनल बेंच ने आदेश दिया कि आरोपी को 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे पुलिस एस्कॉर्ट के साथ शादी स्थल ले जाया जाएगा। उसे शाम 6 बजे वापस पुलिस कस्टडी में लाया जाएगा। इस दौरान उसकी हर गतिविधि पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी।

पहले खारिज हो चुकी थी जमानत अर्जी

गौरतलब है कि इससे पहले सलमान अंसारी की अंतरिम जमानत की अर्जी निचली अदालत ने खारिज कर दी थी। विशेष न्यायाधीश ने अपराध की गंभीरता और UAPA के कड़े प्रावधानों को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट में भी उसकी पिछली नियमित जमानत याचिका निरस्त हो चुकी थी।

सलमान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के गंभीर आरोप

सलमान अंसारी पर आरोप है कि वह प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत तहरीर के भोपाल मॉड्यूल का सक्रिय सदस्य है। अभियोजन के अनुसार, वह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर शरिया कानून आधारित खिलाफत स्थापित करने की साजिश में शामिल था। साथ ही, युवाओं को भड़काने, प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप भी उस पर लगे हैं।

गतिविधियों और साजिशों का नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार, सलमान अंसारी ‘दर्स’ कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करता था। उसने भोपाल और रायसेन में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया, जहां हथियारों का अभ्यास और वैचारिक प्रशिक्षण दिया जाता था। इसके अलावा, हैदराबाद में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में भी उसकी मौजूदगी सामने आई, जहां कथित रूप से जिहाद और आतंकी गतिविधियों की रणनीति बनाई गई।

सलमान अंसारी पर हुई कार्रवाई की टाइमलाइन

  • 15 मई 2023: आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज
  • 16 मई 2023: जिहादी साहित्य की बरामदगी
  • 30 मई 2024: IPC और UAPA की धाराओं में आरोप तय
  • 27 जून 2024: NIA कोर्ट द्वारा पहली जमानत याचिका खारिज
  • 11 मार्च 2026: हाईकोर्ट ने नियमित जमानत याचिका खारिज की
  • 06 अप्रैल 2026: अंतरिम जमानत (शादी के लिए) लोअर कोर्ट से खारिज
  • 18 अप्रैल 2026: हाईकोर्ट से 4 घंटे की विशेष अनुमति मिली
यह मामला गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, लेकिन उसके बाद भी यह सामने आ रहा है की जनकल्याण योजनाओं में सरकार ने उसके परिवार से भेदभाव नहीं किया। आरोपी के किए की सजा उसके परिवार को ना देते हुए उसकी बहन को भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ मिला। वहीं दूसरी ओर कोर्ट ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीमित राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट का यह संतुलित फैसला न्यायिक विवेक और संवेदनशीलता दोनों को दर्शाता है, जिसमें आरोपी के अधिकार और सुरक्षा दोनों का ध्यान रखा गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

धार भोजशाला में नया मोड़, मुस्लिम पक्ष ने कहा, मंदिर पूजा के सबूत नहीं, वाग्देवी प्रतिमा परिसर में नहीं मिली

100 से अधिक पुरुष अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, नर्सिंग भर्ती में शामिल करने के आदेश

जबलपुर का मास्टरप्लान 2021 में खत्म, 2026 में भी इंतजार, हाईकोर्ट पहुंचा क्रेडाई जबलपुर

दोहरी नागरिकता विवाद: राहुल गांधी FIR मामले में हाईकोर्ट जज ने खुद बदला अपना आदेश

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • भोपाल
  • रायसेन
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
  • आतंकवादी संगठन
  • जमानत याचिका
  • शरिया कानून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज