मुरैना ब्लास्ट : मलबे से निकाले गए दो और महिलाओं के शव

Sandeep Kumar | Nov 26, 2024, 17:46 IST
Share
Murana Blast
Murana Blast

मध्य प्रदेश के मुरैना की राठौर कॉलोनी में हुए धमाकों से 5 मकान ढह गए। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। SDRF की टीम ने करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद 2 और महिलाओं के शव मलबे से बाहर निकाले हैं...

मुरैना में मकान में ब्लास्ट से मलबे में दबी दो और महिलाओं के शव करीब 11 घंटे बाद मंगलवार को निकाले जा सके। इस तरह से अब हादसे में मृतकों की संख्या 4 हो गई है। दो महिलाओं के शव रात में ही मिल गए थे। जबकि दो महिलाओं के शव आज मिले है। 5 घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का इलाज जारी है।

मुरैना में आधी रात को जोरदार धमाका, चार महिलाओं की मौत, 5 घायल

मुंशी राठौर के मकान में ब्लास्ट

सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मुरैना की टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में मुंशी राठौर के मकान में ब्लास्ट हो गया था। इसके आसपास बने चार और मकान धराशायी हो गए थे। मलबे में मुंशी राठौर के मकान में किराए से रहने वाले सोवरन सिंह कुशवाहा की पत्नी वैजयंती और शादीशुदा बेटी विमला कुशवाहा दब गई थीं।

पटाखों से विस्फोट की आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। आशंका है कि मकान में पटाखों से विस्फोट हुआ है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं इस पूरे मामले में मुरैना एसपी समीर सौरभ ने बताया, राठौर कॉलोनी में ब्लास्ट की सूचना रात 12 बजे के आसपास मिली है।

मुंशी राठौर के मकान में ब्लास्ट

सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मुरैना की टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में मुंशी राठौर के मकान में ब्लास्ट हो गया था। इसके आसपास बने चार और मकान धराशायी हो गए थे। मलबे में ​​​​मुंशी राठौर के मकान में किराए से रहने वाले सोवरन सिंह कुशवाहा की पत्नी वैजयंती और शादीशुदा बेटी विमला कुशवाहा दब गई थीं।

FAQ

  1. मुरैना में धमाका कब और कहां हुआ ?
    मुरैना में धमाका सोमवार की रात करीब 12:30 बजे राठौर कॉलोनी में मुंशी राठौर के मकान में हुआ।
  2. इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं?
    इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो चुकी है और 5 अन्य लोग घायल हुए हैं।
  3. मलबे में से शव कब निकाले गए?
    मलबे में से 2 महिलाओं के शव सोमवार की रात में ही निकाले गए थे, जबकि 2 शव करीब 11 घंटे बाद मंगलवार यानी 26 नवंबर को निकाले गए है।
  4. धमाके का कारण क्या बताया जा रहा है ?
    प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, धमाके का कारण मकान में पटाखों के विस्फोट होने की आशंका है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
  5. घायल लोगों का इलाज कहां चल रहा है?
    घायल लोगों को मुरैना जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ब्लास्ट
  • मुरैना ब्लास्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई