शहडोल में स्टूडेंट ने क्लास में लगाया जय श्री राम का नारा, मुस्लिम टीचर ने जमकर की पिटाई

Rahul Garhwal | Jan 20, 2024, 23:18 IST
Share
शहडोल में स्टूडेंट ने क्लास में लगाया जय श्री राम का नारा, मुस्लिम टीचर ने जमकर की पिटाई
शहडोल में स्टूडेंट ने क्लास में लगाया जय श्री राम का नारा, मुस्लिम टीचर ने जमकर की पिटाई

शहडोल में स्टूडेंट ने क्लास में जय श्री राम का नारा लगाया तो मुस्लिम टीचर ने जमकर पिटाई कर दी।

SHAHDOL. शहडोल में ग्रीन वेल्स प्राइवेट स्कूल में जय श्री राम का नारा लगाने पर एक बच्चे की पिटाई कर दी गई। क्लास में नारा लगाने पर मुस्लिम टीचर ने बच्चे को जमकर पीटा। इस बात से नाराज परिजन के हंगामे के बाद टीचर और डायरेक्टर को हिरासत में लिया गया है।

पढ़ाई के दौरान नारा लगाने पर पीटा

ग्रीन वेल्स प्राइवेट स्कूल में क्लास चल रही थी। बुढ़ार के रहने वाले सातवीं के छात्र ने जय श्री राम का नारा लगा दिया। अंग्रेजी के टीचर अब्दुल वाहिद को ये बात नागवार गुजरी। उन्होंने छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने मामले की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने थाने पहुंचकर श्री राम का नारा लगाकर विरोध किया। बुढ़ार पुलिस ने स्कूल डायरेक्टर और टीचर के खिलाफ धारा 153, 323, 500, 34 किशोर न्याय अधिनियम की धारा-82 के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी ने क्या कहा ?

छात्र की पिटाई के मामले में बुढ़ार थाना प्राभारी संजय जयसवाल ने कहा कि ग्रीन वेल्स स्कूल में एक शिक्षक के द्वारा छात्र की पिटाई का एक मामला आया है। टीचर पर छात्र की पिटाई करने का आरोप है। पिटाई करने वाले शिक्षक और डायरेक्टर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:
  • Jai Shri Ram
  • जय श्री राम
  • Shahdol student beaten
  • Muslim teacher beats the child
  • slogan of Jai Shri Ram in the class
  • शहडोल छात्र की पिटाई
  • मुस्लिम टीचर ने बच्चे को पीटा
  • क्लास में जय श्री राम का नारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा