मुस्लिम युवक बना रहा था शादी का दबाव, युवती को बुरी तरह पीटा, जख्मों पर मिर्च, होंठ पर डाली फेवीक्विक

Marut raj | Apr 18, 2024, 16:36 IST
Share
Muslim youth was pressurizing her for marriage beat the girl badly applied chilli on her wounds and put Feviquik on her lips  द सूत्र
Muslim youth was pressurizing her for marriage beat the girl badly applied chilli on her wounds and put Feviquik on her lips द सूत्र

मध्य प्रदेश के गुना में एक मुस्लिम युवक द्वारा युवती के साथ हैवानियत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने एक महीने से युवती को बंधक बना रखा था।

Muslim youth was pressurizing for marriage

भोपाल. एक मुस्लिम युवक द्वारा युवती के साथ हैवानियत की इंतेहा का केस सामने आया है। युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसे बेल्ट और पानी के पाइप से पहले बुरी तरह पीटा। उसके जख्मों पर मिर्च पाउडर डाला। इतना ही नहीं युवती के होंठ पर फेवीक्विक डाल दी। घटना मध्य प्रदेश के गुना की है।

एक महीने से बना रखा था बंधक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना गुना के कैंट थाना छेत्र के नानाखेड़ी इलाके की है। आरोपी अयान पठान युवती को जबरन शादी का दबाव बना रहा था। जब पीड़िता ने शादी से इनकार किया तो उसे एक महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती की और मारपीट करते रहा। पीड़ित युवती ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। युवती ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि आरोपी अयान पठान उसके घर के पास में ही रहता है। उसने मुझे एक महीने अपने घर में कैद करके रखा था। मेरे साथ जबरदस्ती की। वह न तो बाहर आने देता और न किसी से बात करने देता था। मैं किसी तरह अपने घर आई। मंगलवार रात उसने घर आकर मुझे बेल्ट से बुरी तरह पीटा। मेरे पूरे शरीर में चोट आई है। दोनों आंखों में सूजन है। दर्द होने पर चिल्लाई तो होंठ पर फेवीक्विक डाल दी, ताकि मुंह से आवाज न निकल सके और लोगों को उसकी हरकत का पता न चल सके। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती इकलौती संतान

युवती अपनी मां के साथ रहती है। पिता की मौत ‎हो चुकी है और भाई-बहन नहीं है। पीड़िता घायल हालत में बुधवार को गुना में ही कैंट थाने ‎पहुंची। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुस्लिम युवक बना रहा था शादी का दबाव

Tags:
  • मुस्लिम युवक बना रहा था शादी का दबाव
  • Muslim youth was pressurizing for marriage
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?

By Manya Jain

भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?

By Atul Dwivedi

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर

By Jageshwar prasad

आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त