भगवान नागचंद्रेश्वर के खुले पट, 24 घंटे होंगे दर्शन, फिर सालभर के लिए फिर बंद हो जाएंगे कपाट

Aman Vaishnav | Aug 17, 2026, 09:03 IST
Share
भगवान नागचंद्रेश्वर
भगवान नागचंद्रेश्वर

नागपंचमी पर उज्जैन के प्रसिद्ध भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। मंदिर साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन ही 24 घंटे के लिए खुलता है।

उज्जैन में नागपंचमी का त्योहार इस बार खास संयोग लेकर आया है। आज सावन का तीसरा सोमवार है। इसी मौके पर उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट मध्यरात्रि 12 बजे खोले गए।

बता दें कि यह मंदिर साल भर में सिर्फ एक ही दिन खुलता है। इसी वजह से नागपंचमी पर देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इस बार दो त्योहारों का संयोग होने से भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

साल में एक बार खुलता पट

पट खुलने से पहले रात 11:30 बजे प्रथम पूजन की प्रक्रिया शुरू हुई। मध्यरात्रि 12 बजे पट खुलने के बाद श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज ने पूजन-अभिषेक किया।

इस मौके पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। पहली पूजा पूरी होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए।

दर्शन का यह सिलसिला सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे जारी रहेगा।

574022ae-028
574022ae-028


तीन बार होगी विशेष पूजा

नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर की त्रिकाल पूजा की पुरानी परंपरा है। पहली पूजा रविवार मध्यरात्रि पट खुलने के तुरंत बाद संपन्न हुई।

दूसरी विशेष पूजा सोमवार दोपहर 12 बजे श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से की जाएगी। तीसरी और आखिरी पूजा शाम को होगी।

भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी और पुरोहित नागचंद्रेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

6b21f258-8f2
6b21f258-8f2


दर्शन के लिए प्रवेश व्यवस्था

मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए हैं। सामान्य और शीघ्र दर्शन के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

dc7ebae1-b90
dc7ebae1-b90


सामान्य दर्शन मार्ग

सामान्य दर्शन के लिए श्रद्धालु कर्कराज पार्किंग से प्रवेश करेंगे। इसके बाद भील समाज धर्मशाला, गोंड मोहल्ला, चारधाम और हरसिद्धि चौराहा होते हुए वे बड़ा गणेश पहुंचेंगे।

यहां से प्रवेश द्वार क्रमांक-4 से मंदिर परिसर में प्रवेश मिलेगा। विश्रामधाम होते हुए श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे और प्रीपेड बूथ से बाहर निकलेंगे।

शीघ्र दर्शन मार्ग

शीघ्र दर्शन के लिए प्रवेश हरसिद्धि पाल की ओर से रखा गया है। श्रद्धालु बड़ा गणेश मार्ग से प्रवेश द्वार क्रमांक-5 से अंदर जाएंगे।

विश्रामधाम होते हुए दर्शन के बाद वे प्रीपेड बूथ से निकासी करेंगे। इसके बाद 24 खंबा रोड होते हुए वापस हरसिद्धि पाल पहुंचेंगे।

महाकालेश्वर भगवान के सामान्य दर्शन के लिए त्रिवेणी संग्रहालय स्थित द्वार से प्रवेश मिलेगा। शीघ्र दर्शन चाहने वालों के लिए नीलकंठ द्वार से प्रवेश तय किया गया है।

142c69bb-e00
142c69bb-e00


तीसरे तल पर नागचंद्रेश्वर

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर भगवान नागचंद्रेश्वर विराजमान हैं। यहां की प्रतिमा में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी फन फैलाए नाग पर बैठे नजर आते हैं।

प्रतिमा में शिवजी के गले और भुजाओं पर भी नाग लिपटे हुए हैं। नंदी और सिंह की प्रतिमाएं भी यहां स्थापित हैं।

यह दुर्लभ प्रतिमा नागपंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन जाती है।

मंदिर का ऐतिहासिक महत्व

महाकालेश्वर मंदिर का शिखर तीन खंडों में बंटा है। सबसे नीचे भगवान महाकालेश्वर, बीच में ओंकारेश्वर और सबसे ऊपर नागचंद्रेश्वर भगवान का मंदिर है।

मान्यता है कि परमार राजा भोज ने करीब 1050 ईस्वी में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इसके बाद 1732 में सिंधिया शासनकाल में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया।

एक मान्यता यह भी है कि नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा नेपाल से लाकर यहां स्थापित की गई थी। यही वजह है कि यह मंदिर आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।

e7b56f7d-369
e7b56f7d-369


ये खबरें भी पढ़िए...

तीन रूपों में नगर भ्रमण पर निकलेगी महाकाल की तीसरी सवारी, पुलिस बल देगा सलामी

महाकाल मंदिर में एक दिन में 6.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कमाई एक करोड़ के पार

महाकाल मंदिर में पहली बार सामने आया गुप्त दान का रिकॉर्ड, खजाना 472 करोड़ के पार

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाने की कोशिश, संतों के नाम से बनाया फर्जी पत्र

Tags:
  • नागपंचमी
  • उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • नागचंद्रेश्वर मंदिर
  • भगवान महाकाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा