नागपुर के वात्सल्य बिल्डर्स के डायरेक्टर प्रफुल्ल गाड़गे पर एक और FIR, बंधक प्लॉट बेच मारे
Sanjay Gupta | May 08, 2025, 12:48 IST
nagpur-vatsalya-builders-director
नागपुर के विवादित बिल्डर वात्सल्य बिल्डर्स के डायरेक्टर प्रफुल्ल गाड़गे पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर महू की प्रेस्टीज 5 कॉलोनी को लेकर सिमरोल थाने में दर्ज कराई गई है।
नागपुर के विवादित बिल्डर वात्सल्य बिल्डर्स के डायरेक्टर प्रफुल्ल गाड़गे पर एक और एफआईआर हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा महू की प्रेस्टीज 5 कॉलोनी को लेकर यह एफआईआर सिमरोल थाने में दर्ज कराई गई है। मामला बंधक प्लॉट बेचने का है।
केस में वात्सल्य बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्रफुल्ल गाड़गे पिता पुरुषोत्तम राव निवासी 306 बंशीवाला टावर अग्रसेन चौरसाहा इंदौर को आरोपी बनाया गया है।
उधर वात्सल्य बिल्डर्स से पीड़ितों की शिकायतों का निराकरण करने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन ने शिविर भी लगाया। प्रशासन को लंबे समय से प्लॉटधारकों से शिकायत मिल रही है कि राशि पूरी देने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो रही है और ना ही विकास काम हुए हैं। शिविर में 30 से ज्यादा पीड़ित पहुंचे थे। वहीं अब इसकी राऊ की विवादित कॉलोनी प्रेस्टीज 3 के लिए भी शिकायतों को देखते हुए 8 मई को शिविर लगाया जा रहा है। यह कॉलोनी 5.163 हेक्टेयर में काटी गई थी।
यह कराई गई एफआईआर
प्रशासन द्वारा कराई गई एफआईआर के तहत गाड़गे पर आरोप है कि मार्च 2018 को उन्होंने कॉलोनी के प्लॉट बंधक रखे थे, जिसे बेच दिया गया है। सब रजिस्ट्रार पंजीयन की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। मेसर्स वात्सल्य बिल्डर्स एवं डेवलपर्स प्रा.ली. (तर्फे डायरेक्टर प्रफुल्ल पिता पुरुषोत्तम गाडगे) नागपुर द्वारा महू तहसील के ग्राम दतौदा में 10.231 हेक्टेयर पर प्रेस्टीज-5 नाम से कॉलोनी काटी गई थी। इसी में यह बंधक प्लॉट बेचे गए हैं। साथ ही लंबे समय से कॉलोनी का विकास काम भी नहीं किया गया है। इस पर मप्र पंचायत राज व ग्राम स्वराज एक्ट 1993 व मप्र ग्राम पंचायत कॉलोनी विकास नियम 2014 के तहत धारा 61 घ में केस किया गया है।
इन्हें बनाया गया आरोपी
इधर प्रशासन ने लगाया शिविर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari