दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी में 65 विधायकों और 15 सीनियर लीडर्स के नाम हुए तय, अब सीईसी लगाएगी अंतिम मुहर

Chandresh Sharma | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी में 65 विधायकों और 15 सीनियर लीडर्स के नाम हुए तय, अब सीईसी लगाएगी अंतिम मुहर
दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी में 65 विधायकों और 15 सीनियर लीडर्स के नाम हुए तय, अब सीईसी लगाएगी अंतिम मुहर

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 80 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इन 80 सीटों पर 65 सिटिंग एमएलए को ही चुना गया है

NEW DELHI. कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 80 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इन 80 सीटों पर 65 सिटिंग एमएलए को ही चुना गया है जबकि 15 सीटों पर ऐसे सीनियर लीडर्स को चुनाव मैदान में उतारा गया है जो पिछला चुनाव कम मार्जिन से हार गए थे। कमेटी ने सुनील कानुगोलू के सर्वे को तरजीह दी गई है, जो उन्होंने जन आक्रोश रैली में दावेदारों की सक्रियता के आधार पर किया है। कमेटी ने एआईसीसी की ताजा सर्वे रिपोर्ट और सचिवों के फीडबैक पर निर्णय लिया है।

लोकप्रियता भी बड़ा पैमाना

दरअसल प्रदेश में निकाली गई जन आक्रोश में किस दावेदार ने कितनी आम लोगों की भीड़ जुटाई, इसे सुनील कानुगोलू की टीम ने तरजीह दी है। तय किए गए नाम अब सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के पास 8 अक्टूबर को भेजे जाएंगे। जहां इन नामों को मंजूरी दी जाएगी। इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी जिलाध्यक्षों, प्रभारियों और ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा दिए गए पैनल पर चर्चा की गई थी।

सिस्टम से काम चलेगा

स्क्रीनिंग कमेटी में नेताओं ने विभिन्न सीटों पर कुछ नाम भी सुझाए लेकिन मीटिंग में साफ कर दिया गया कि यहां अब सिस्टम से काम चलेगा, जिताऊ उम्मीदवार को टिकट किया जाएगा। वह भी एआईसीसी के सर्वे पर फोकस करते हुए। दरअसल सुनील कानुगोलू की टीम जन आक्रोश यात्रा में पूरे समय मौजूद रही। लोगों के से चर्चा भी की गई और दावेदारों की लोकप्रियता का भी अंदाजा लगाया गया।

बीजेपी की रणनीति पर भी नजर

कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन में बीजेपी की रणनीति पर भी नजर बनाए हुए है। बीजेपी ने अब तक जो 79 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, उनमे से 76 सीटों पर अभी कांग्रेस विधायक हैं। जिन सीटों पर बीजेपी ने मजबूत उम्मीदवार (केंद्रीय मंत्री और सांसद) उतारे हैं वहां कांग्रेस दमदार प्रत्याशी उतारने की जुगत लगा रही है।

नारी सम्मान के फार्म पर भी नजर

बताया जा रहा है कि इससे पहले नारी सम्मान योजना के आवेदनों की संख्या को भी ध्यान में रखा गया था, कि किस क्षेत्र से कितने फॉर्म, किस दावेदार ने भरवाए हैं। एआईसीसी के पिछले सर्वे में 23 विधायकों की खराब स्थिति का भी जिक्र था, कमेटी ने इस बात पर भी ध्यान दिया है।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Screening Committee meeting
  • 80 names decided from Congress
  • CEC will give final approval
  • स्क्रीनिंग कमेटी बैठक
  • कांग्रेस से 80 नाम तय
  • CEC लगाएगी अंतिम मुहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा