नाना पटवारी ने 6 माह में सट्टे में 65 लाख लगाए, बिल्डर सुमित मंत्री भी तलब

Sanjay Gupta | Jul 15, 2026, 12:15 IST
Share
नाना पटवारी केस
नाना पटवारी केस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने फिर नोटिस दे दिया है। साथ ही शुभम ग्रुप के प्रमुख बिल्डर सुमित मंत्री को भी नोटिस दिया गया है। उधर पुलिस को जांच में पता चला है कि नाना ने 6 माह में सट्टे में 65 लाख रुपए लगाए थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ड्रग केस की जांच अब सिर्फ उसी मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस सट्टे और जमीन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी के एंगल की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने नाना पटवारी को पहले 13 जुलाई सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने दो दिन का समय मांगा। अब उन्हें नया नोटिस देकर बुधवार 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

उधर शुभम वैली में प्लॉट धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में शुभम ग्रुप के प्रमुख और बिल्डर सुमित मंत्री को भी नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने नाना और सुमित को नोटिस देने की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि दोनों को बुलाया गया है आगे जांच के लिए पूछताछ होगी।

सट्टे में बड़ा खुलासा: 65 लाख लगाए

वहीं नाना पटवारी के मोबाइल की जांच व अन्य से पूछताछ में सामने आया है कि नाना ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा था। नाना ने बीते 6 माह में 65 लाख रुपए आनलाइन गेमिंग में लगाए हैं, जो भारत में गैर-कानूनी है।

सट्टे के मामले में पुलिस ने पीथमपुर से सटोरिया प्रितेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। प्रितेश और संजय कौशल (रौनी भाई) आपस में नाना से लिंक्ड (जुड़े) हैं। रौनी ड्रग मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

बिल्डर सुमित मंत्री से इसलिए पूछताछ

बता दें कि एक युवती ने शिकायत की है कि उनके साथ 35 लाख रुपए के प्लाट का सौदा नाना ने शुभम वैली में किया था। वहीं बाद में प्लाट नहीं मिला और ना ही राशि पूरी लौटाई गई।

इस मामले में पुलिस ने टाउनशिप के प्रमुख बिल्डर सुमित मंत्री को नोटिस देकर बुलाया है। सुमित से यह पूछा जाना है कि इसमें नाना की क्या भूमिका है?

जब टाउनशिप मंत्री की है, तो सौदा नाना ने क्यों और किस लिहाज से किया? क्या इसमें कोई ब्लैक मनी लगी है और क्या यह मनी लॉन्ड्रिंग तो नहीं है?जीतू का भाई भरत पटवारी

उल्लेखनीय है कि नाना पटवारी का भाई भरत पटवारी, सुमित मंत्री के साथ दो कंपनियों में औपचारिक रूप से रिकॉर्ड पर पार्टनर है। हालांकि नाना पटवारी पार्टनर नहीं है।

ड्रग मामले में अब तक यह सामने आया

ड्रग मामले में गिरफ्तार इरफान उर्फ गोलू चंदेरी, रौनी उर्फ संजय कौशल के साथ ही नाना के पूर्व ड्राइवर भुरू के साथी फैजल को भी गिरफ्तार किया गया है।

इरफान ने नाना के कहने पर भुरू से ड्रग मंगवाई थी। इसके लिए दस हजार रुपए मांगे थे जो फैजल ने ही भेजे थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

पहले उठाया, फिर छोड़ा अब तीसरी बार पुलिस ने नाना पटवारी को दिया पूछताछ का नोटिस

नाना पटवारी केस: मिस्ट्री गर्ल और ऑनलाइन गेमिंग की एंट्री से उलझा मामला

इंदौर एसपी आफिस पहुंची युवती बोली नाना पर आरोप झूठे, राजनीति के लिए हो रही साजिश

जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे

Tags:
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • जीतू का भाई भरत पटवारी
  • ड्रग केस
  • नाना पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई