इंदौर एसपी आफिस पहुंची युवती बोली नाना पर आरोप झूठे, राजनीति के लिए हो रही साजिश

Sanjay Gupta | Jul 11, 2026, 16:10 IST
Share
nana-patwari-drug-case-woman-statement
Photograph: (the sootr)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी केस में अब नया पेंच आ गया है। एसपी आफिस पहुंची एक युवती ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पुलिस द्वारा लगाए जा रहे सारे आरोप झूठे हैं। नाना जो जेंटलेमन है और बहुत अच्छे व्यक्ति है।

Indore.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के ड्रग केस में नया पेंच आ गया। पहले सामने आया कि पुलिस ने युवती के बयान लिए हैं और इसमें पता चला है कि नाना युवतियों को ड्रग का आदी बनाता है और शोषण करता है। इसके आधार पर नाना को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाने की बात सामने आई। लेकिन अब शनिवार को एक युवती मीडिया के सामने आई और नया बयान दिया है।

नाना पर सारे आरोप झूठे हैं

युवती ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुझे एसपी आफिस बुलाया गया था, इसलिए यहां आई हूं। नाना पर सारे आरोप झूठे हैं और मैंने उन पर कोई आरोप नहीं लगाए और वह तो काफी अच्छे इंसान है। यह जो कहा जा रहा है कि वह लड़कियों को ड्रग देते हैं, उन्हें इसका आदि बनाते हैं, सब झूठ हैं। मैंने तो उन्हें ड्रिंक करते भी नहीं देखा, तो ड्रग का तो सवाल ही नहीं होता है।

यह सब उनके खिलाफ राजनीति के लिए साजिश

युवती ने आगे कहा कि मेरी नाना से 4-5 साल पहले इंदौर में ही मुलाकात हुई थी। मैं उनकी दोस्त हूं और अच्छे से जानती हूं, बहुत अच्छे से जानती हूं और उनके साथ रही हूं और रह रही हूं, वह बहुत नाईस पर्सन है। यह उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और उन्हें फंसाया जा रहा है, यह साजिश हो सकती है।

साजिश किनके द्वारा की गई इस सवाल पर युवती ने कहा कि किसने की मुझे नहीं पता लेकिन हो सकता है कि राजनीति के लिए उनका उपयोग करना हो, इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हूं। वह ड्रग नहीं लेते हैं मैं उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानती हूं।

पुलिस क्या बोल रही है

वहीं एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि इस मामले में ड्रग का बड़ा नेटवर्क होने की आशंका है और इसकी जांच हो रही है। सभी से पूछताछ की जा रही है। सारे सबूत जुटाए जा रहे हैं और लगातार पूछताछ की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

भाजपा की अंदरूनी आग से न जले MP, जीतू पटवारी बोले- सीएम खुद सामने आकर दें जवाब

जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग, अभी फंसाया गया

ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई नाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Tags:
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • नोटिस
  • आरोप
  • साजिश
  • नाना पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा