जीतू पटवारी के भाई भरत ने पुलिस को दिया आवेदन मेरा भाई नाना नहीं मिल रहा है
Sanjay Gupta | Jul 09, 2026, 18:32 IST
nana-patwari-drugs-case-indore
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी के पुलिस हिरासत में होने की खबरें हैं। पुलिस इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। थाने में पुलिस अधिकारियों से मिलने के लिए उनके वकील भी पहुंचे और भाई भरत पटवारी का एक आवेदन सौंपा।
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर ड्रग्स पैडलर के साथ संबंधों को लेकर पुलिस ने हिरासत में लिया है। राजेंद्र नगर थाने की कार्रवाई में नाना से पूछताछ होने की बात चल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। उधर जीतू के दूसरे भाई भरत ने पुलिस में एक आवेदन दिया है।
अधिवक्ता जय हार्डिया ने पुलिस को एक आवेदन दिया है। यह आवेदन भरत पटवारी के नाम से है। हार्डिया ने कहा कि नाना अभी कहां है हमे नहीं पता है। लेकिन एक आवेदन दिया है। सुबह दस बजे से नाना का मोबाइल बंद आ रहा है। हमने पुलिस से कहा है कि वह कहां है हमे नहीं पता और यदि आपने गिरफ्तार किया है तो हमे बताएं और उनसे मिलवा दो।
हार्डिया ने कहा कि नाना की गाड़ी सनशाइन फार्म हाउस पर मिली है। पुलिस ने कहा कि हम जांच करके बताएंगे। हार्डिया ने कहा कि नाना की गिरफ्तारी/हिरासत पर अभी स्थिति साफ नहीं है।
जीतू पटवारी ने इस मामले में सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। इसमें कहा कि इंदौर पुलिस ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर सियासी संदेश दिया है कि बीजेपी मप्र अब बदला ले रही है। रंजिश इस बात की है कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, से दबाने के लिए कानून का सहारा लिया जाएगा।
मैं जानता भी था कि निजी दुर्भावना के चलते मेरे और परिजनों के खिलाफ झूठी कार्रवाईयां की जाएंगी। फिर दोहरा रहा हूं कानूनी दबाव/प्रभाव ले भरी इस राजनीति से हम ना डरेंगे ना झुकेंगे। बल्कि और ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे। नए तथ्यों के साथ तरकश में नए तीर भरेंगे औऱ हम फिर हमला करेंगे।
वहीं शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस औऱ प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सरकार को बेनकाब किया जा रहा था, उसके तहत यह कार्रवाई हुई है। हमे बताया गया है कि पुलिस ने नाना को उठाया है।
निर्दोष को किसी भी मामले में यह सरकार फंसा सकती है। ड्र्ग्स पैडलर द्वारा नाना का नाम लिए जाने पर चिंटू ने कहा कि पुलिस के दो डंडे किसी को पड़े तो किसी से भी कुछ भी बुलवा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में राजेंद्र नगर पुलिस ने दस ग्राम ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को पकड़़ा था। इन आरोपियों ने नाना का नाम लिया है। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच में पुलिस ने सनसाइन फार्महाउस बीजलपुर से नाना को उठा लिया और पूछताछ जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें...
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
ट्रैफिक जाम में फंसें कैलाश विजयवर्गीय, कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की क्लास
समोसे खरीदने के लिए रुकी इंदौर-महू डेमू ट्रेन, वायरल वीडियो पर जांच शुरू
इंदौर में चलते-चलते आग का गोला बनी बस, मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे यात्री
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार
पुलिस से कहा मेरा भाई नहीं मिल रहा है
हार्डिया ने कहा कि नाना की गाड़ी सनशाइन फार्म हाउस पर मिली है। पुलिस ने कहा कि हम जांच करके बताएंगे। हार्डिया ने कहा कि नाना की गिरफ्तारी/हिरासत पर अभी स्थिति साफ नहीं है।
जीतू पटवारी बोले बदला ले रही है सरकार
मैं जानता भी था कि निजी दुर्भावना के चलते मेरे और परिजनों के खिलाफ झूठी कार्रवाईयां की जाएंगी। फिर दोहरा रहा हूं कानूनी दबाव/प्रभाव ले भरी इस राजनीति से हम ना डरेंगे ना झुकेंगे। बल्कि और ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे। नए तथ्यों के साथ तरकश में नए तीर भरेंगे औऱ हम फिर हमला करेंगे।
शहराध्यक्ष बोले यह निर्दोष को फंसाने वाली सरकार
निर्दोष को किसी भी मामले में यह सरकार फंसा सकती है। ड्र्ग्स पैडलर द्वारा नाना का नाम लिए जाने पर चिंटू ने कहा कि पुलिस के दो डंडे किसी को पड़े तो किसी से भी कुछ भी बुलवा जा सकता है।
दो पैडलर से नाम लेने की बात
यह खबरें भी पढ़ें...
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
ट्रैफिक जाम में फंसें कैलाश विजयवर्गीय, कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की क्लास
समोसे खरीदने के लिए रुकी इंदौर-महू डेमू ट्रेन, वायरल वीडियो पर जांच शुरू
इंदौर में चलते-चलते आग का गोला बनी बस, मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे यात्री
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari