नंदू भैया की पत्नी बेटे हर्षवर्धन सिंह का टिकट कटने से हुईं नाराज, समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

BP Shrivastava | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
नंदू भैया की पत्नी बेटे हर्षवर्धन सिंह का टिकट कटने से हुईं नाराज, समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन
नंदू भैया की पत्नी बेटे हर्षवर्धन सिंह का टिकट कटने से हुईं नाराज, समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान यानी नंदू भैया के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थक नाराज हैं। वहीं नंदू भैया की पत्नी दुर्गेश्वरी देवी का दर्द भी छलका।

BHOPAL. मप्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट आने के बाद टिकट कटने से नाराज पार्टी के नेताओं ने भूचाल ला दिया है। रविवार, 22 अक्टूबर को बुरहानपुर सीट पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बुरहानपुर से बीजेपी ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को प्रत्याशी बनाया है। इससे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान यानी नंदू भैया के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थक नाराज हैं। हर्षवर्धन सिंह के समर्थकों ने पार्टी को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। वहीं नंदू भैया की पत्नी दुर्गेश्वरी देवी का दर्द भी छलका।

यह बोलीं दुर्गेश्वरी देवी

नंदू भैया के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान रविवार को ट्रेन से बुरहानपुर पहुंचे तो भारी संख्या में उनके समर्थक रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जानकार इसे हर्षवर्धन सिंह का शक्ति प्रदर्शन ही मान रहे हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि निमाड़ की जनता के साथ दूसरी बार धोखा हुआ है। वहीं हर्षवर्धन सिंह के समर्थक जब उनके घर पहुंचे तो नंदू भैया की पत्नी दुर्गेश्वरी देवी का दर्द भी छलका। वे कार्यकर्ताओं के बीच आकर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के साथ जनता का आशीर्वाद है, लेकिन उसे टिकट नहीं दिया गया। दुर्गेश्वरी देवी ने कहा कि मेरे पति ने क्या कमी की थी बीजेपी की सेवा करने में, जो मुझे आज यह दिन देखना पड़ रहा है।

आगे का निर्णय लें कार्यकर्ता

दुर्गेश्वरी देवी ने कहा कि मेरे पति घर बार छोड़कर बीजेपी के लिए लगातार काम करते थे। उनके साथ पार्टी ने यह न्याय किया है तो आगे क्या होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी के इस फैसले को आप लोग समझें और आगे का निर्णय लें। दुर्गेश्वरी देवी ने कहा कि मेरे बच्चे के साथ जनता और वरिष्ठों का आशीर्वाद है। सभी युवा उसके साथ हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Harshvardhan Singh Chauhan
  • हर्षवर्धन सिंह चौहान
  • Nandu Bhaiya's wife scolds BJP
  • Archana Chitnis candidate from Burhanpur
  • Former BJP President Nandkumar Singh
  • नंदू भैया की पत्नी ने बीजेपी को सुनाई खरी-खरी
  • बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस प्रत्याशी
  • पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा