मध्य प्रदेश में मुर्गी का नाम नर्मदा रखने पर विवाद, ब्राह्मण समाज ने बताया सनातन धर्म का अपमान

Amresh Kushwaha | Jul 19, 2025, 10:44 IST
Share
narmada-nidhi-chicken-ad-controversy
narmada-nidhi-chicken-ad-controversy

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक वेटरनरी कॉलेज के विज्ञापन को लेकर बवाल मच गया है। इस विज्ञापन में नर्मदा निधि नाम की मुर्गी पर आपत्ति जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक अनोखा विवाद सामने आया है। यह एक प्राइवेट वेटरनरी कॉलेज ने मुर्गी की प्रजाति का नाम 'नर्मदा निधि' (Narmada Nidhi) रखा। इस नाम को लेकर क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज और नर्मदा भक्तों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि मां नर्मदा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि वे क्षेत्र के लोगों की आराध्य देवी हैं। ऐसे में मुर्गी के नाम में नर्मदा का उपयोग उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

ये खबर भी पढ़िए...News Strike : हरदा में जाति पूछ कर पुलिस ने भांजी लाठियां! क्या कांग्रेस को मिलेगा सियासी फायदा?

जानें क्या है पूरा विवाद?

हरदा जिले के एक प्राइवेट वेटरनरी कॉलेज के जरिए जारी किए गए विज्ञापन में नर्मदा निधि नामक मुर्गी की प्रजाति का उल्लेख किया गया था। इसके अलावा सोनाली (Sonali) नामक एक और प्रजाति का भी जिक्र था। लेकिन नर्मदा निधि के नाम ने सनातनी समुदाय के बीच भारी नाराजगी का कारण बना। नार्मदीय ब्राह्मण समाज, जो खुद को मां नर्मदा का मानस पुत्र मानते हैं, इस नाम को किसी पक्षी से जोड़ने को अनुचित मानते हैं।

जानें क्या है नर्मदा की धार्मिक महत्ता

मां नर्मदा केवल एक नदी नहीं हैं, उन्हें हिंदू धर्म में एक जीवनदायिनी और देवी के रूप में पूजा जाता है। नर्मदा के दर्शन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह नदी भारतीय धार्मिक आस्थाओं का एक अभिन्न हिस्सा है। हरदा जिले में इस नदी का विशेष महत्व है, और इसलिए इस नाम को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद उस क्षेत्र के निवासियों के लिए भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकता है।

नर्मदा मुर्गी विवाद को पांच प्वाइंट में समझें...

  • हरदा जिले के एक प्राइवेट वेटरनरी कॉलेज ने मुर्गी की प्रजाति का नाम 'नर्मदा निधि' रखा, जिससे क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज और नर्मदा भक्तों ने विरोध जताया।
  • ब्राह्मण समाज का कहना है कि नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि एक देवी हैं, और मुर्गी के नाम में नर्मदा का उपयोग धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
  • नर्मदा की धार्मिक महत्ता को लेकर यह विवाद ज्यादा संवेदनशील हो गया, क्योंकि नर्मदा को हिंदू धर्म में जीवनदायिनी देवी माना जाता है।
  • ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नर्मदा निधि नाम बदलने की मांग की, यह नाम उनके लिए अपमानजनक है।
  • कॉलेज संचालक ने कहा कि यह नाम जबलपुर के एक मुर्गी पालन केंद्र से लिया गया था, और वे इस नामकरण में किसी प्रकार की गलती नहीं मानते।
ये खबर भी पढ़िए...272 एकड़ में फैले हरदा के श्री गंगेश्री मठ में संघ की एंट्री, महंत परंपरा खत्म

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नार्मदीय ब्राह्मण समाज का कहना है कि मां नर्मदा के नाम का उपयोग किसी मुर्गी की प्रजाति के लिए करना, उनके लिए अपमानजनक है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक पाराशर ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए कलेक्टर संजीव कुमार नागू को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि इस नाम को बदला जाए। उनका कहना था कि यह न केवल नर्मदा भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि यह संस्कृति और आस्था के खिलाफ भी है।

जबलपुर के सरकारी कॉलेज से मिला नाम

कॉलेज संचालक राजीव खरे ने इस विवाद का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने मुर्गी के नामकरण में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं की। उनका कहना था कि नर्मदा निधि नाम को उन्होंने जबलपुर के एक मुर्गी पालन केंद्र से लिया था। यहां यह नाम पहले से मौजूद था। उनका कहना था कि यह नाम उनके जरिए नहीं, बल्कि जबलपुर के सरकारी कॉलेज के जरिए रखा गया था।

संबंधित विभाग से की जाएगी बात

संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार नागू ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है, तो संबंधित विभाग से बात की जाएगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

हरदा कलेक्टर | आईएएस संजीव कुमार नागू | हरदा मुर्गी विवाद | नर्मदा निधि मुर्गी | नर्मदा नदी | ब्राह्मण समाज का विरोध | Madhya Pradesh | MP News | MP



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • नर्मदा नदी
  • हरदा
  • हरदा कलेक्टर
  • ब्राह्मण समाज का विरोध
  • आईएएस संजीव कुमार नागू
  • हरदा मुर्गी विवाद
  • नर्मदा निधि मुर्गी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज