अजब MP का गजब मामला : जीते जी बुजुर्ग मना रहा 'मृत्यु पूर्व उत्सव', कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
Sourabh Bhatnagar | Sept 28, 2024, 15:36 IST
वाह दद्दू वाह...
नरसिंहपुर में एक बुजुर्ग जीते जी खुद अपना 'मृत्यु पूर्व उत्सव' मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने निमंत्रण कार्ड भी छपवाए हैं जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है।
अक्सर लोग अपनों की मौत के बाद उनके जाने के गम में कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर ( Narsinghpur ) जिले का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां एक जिंदा बुजुर्ग खुद अपनी मौत का जश्न मानाने जा रहा है। बुजुर्ग ने इसको 'मृत्यु पूर्व उत्सव' नाम दिया है। इसके लिए बुजुर्ग ने आमंत्रण पत्र ( Invitation Card ) भी छपवाया है। बुजुर्ग के 'मृत्यु पूर्व उत्सव' का आमंत्रण पत्र अब जमकर वायरल हो रहा है।
जिले के गाडरवारा इलाके में रहने वाले स्वामी परसराम साहू अपने 'मृत्यु पूर्व उत्सव' को लेकर चर्चा में हैं। साहू पितृ पक्ष के मौके पर 29 सितंबर को अपना ही मृत्यु महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। इसके लिए बुजुर्ग ने आमंत्रण पत्र भी छपवाए हैं।
आमंत्रण पत्र में लिखा है, "मां नर्मदा की प्रेरणा से 'ओशो की धरा' पर इस सूक्ष्म जगत से जाने के पूर्व ही हम अपने सभी स्वजनों के सहयोग से 'मृत्यु पूर्व उत्सव' का आयोजन करने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में आयोजित 'स्नेहभोज' में आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया पधारकर अपना आशीष प्रदान करें।
समय:- सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक स्थान:- संस्कार पैलेस, पानी की टंकी के पास गाडरवारा
![narsinghpur news, man celebrate death, invitation card, unique invitation card, living man celebrating his death in narsinghpur, Swami Parasram Sahu, Swami Parasram Sahu news, Swami Parasram Sahu narsinghpur, osho death, osho gadarwara, walking dead, bizarre news, omg news, weird news, mp news, madhya pradesh news, नरसिंहपुर समाचार, स्वामी परसराम साहू, जिंदा इंसान मौत का जश्न, स्वामी परसराम साहू नरसिंहपुर, नरसिंहपुर में जिंदा आदमी ने छपवाया अपनी मौत का कार्ड, मध्य प्रदेश समाचार]()
बुजुर्ग स्वामी परसराम साहू का कहना है कि 'जीवन अगर उत्सव है तो मृत्यु महोत्सव है', सभी लोग अपने जन्म के वक्त खुश होते हैं और मौत आने पर दुखी। उन्होने कहा कि लेकिन सच्चाई में यह जिंदगी और एक ही सिक्के के 2 पहलू हैं। बुजुर्ग ने कहा, मुस्कराती हुई सुबह रात में ढल जाती है। जीवन की पीठ पर मौत लिखा होती है। सभी लोग जीवन में एक उत्सव की तरह जन्म लेते हैं, इस वजह से मृत्यु को भी एक महोत्सव जैसे मनाना चाहिए।
'29 सितंबर को मृत्यु महोत्सव'
आमंत्रण पत्र में लिखा है, "मां नर्मदा की प्रेरणा से 'ओशो की धरा' पर इस सूक्ष्म जगत से जाने के पूर्व ही हम अपने सभी स्वजनों के सहयोग से 'मृत्यु पूर्व उत्सव' का आयोजन करने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में आयोजित 'स्नेहभोज' में आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया पधारकर अपना आशीष प्रदान करें।
समय:- सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक स्थान:- संस्कार पैलेस, पानी की टंकी के पास गाडरवारा
narsinghpur news, man celebrate death, invitation card, unique invitation card, living man celebrating his death in narsinghpur, Swami Parasram Sahu, Swami Parasram Sahu news, Swami Parasram Sahu narsinghpur, osho death, osho gadarwara, walking dead, bizarre news, omg news, weird news, mp news, madhya pradesh news, नरसिंहपुर समाचार, स्वामी परसराम साहू, जिंदा इंसान मौत का जश्न, स्वामी परसराम साहू नरसिंहपुर, नरसिंहपुर में जिंदा आदमी ने छपवाया अपनी मौत का कार्ड, मध्य प्रदेश समाचार
जीवन अगर उत्सव है तो मृत्यु महोत्सव है : बुजुर्ग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari