नौतपा सातवां दिन : 12 राज्यों में गर्मी से राहत के आसार, 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, मध्य प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी
Sandeep Kumar | May 31, 2024, 06:39 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-31T063046.522.jpg
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात को गर्म मौसम रहेगा।
BHOPAL. आज नौतपा ( Nautapa) का सातवां दिन है। पिछले कुछ दिनों में देशभर में तापमान के रिकॉर्ड टूटे हैं, लेकिन आज से हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अगले पांच दिन का तापमान मौजूदा तापमान से 2-4 डिग्री कम रह सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए देश में कहीं भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात को गर्म मौसम रहेगा।
हरियाणा के सिरसा में देश में सबसे ज्यादा 49.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में गर्मी के कारण पहली मौत रिकॉर्ड की गई। राजस्थान में 5 लोगों की मौत हुई। पिछले 8 दिनों में यहां 61 लोगों की जान गई है। बिहार के 8 जिलों में हीटस्ट्रोक से 20 और झारखंड में 4 लोगों की मौत हुई।
इस बीच राहत की बात ये रही कि गुरुवार को मानसून केरल पहुंच गया। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो गई। दिल्ली में मानसून 27 जून तक आने का अनुमान है। इस बार मानसून पूर्वानुमान के एक दिन पहले आया है। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।
इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेता है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
हीटवेव से अबतक 61 की मौत

केरल पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर राज्यों में भी एंट्री
इस बीच राहत की बात ये रही कि गुरुवार को मानसून केरल पहुंच गया। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो गई। दिल्ली में मानसून 27 जून तक आने का अनुमान है। इस बार मानसून पूर्वानुमान के एक दिन पहले आया है। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।
पहले भी समय से पहले आ चुका है मानसून
इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari