NCERT में तीसरी क्लास के बच्चों को पढ़ा रहे... अहमद, तुम कैसे हो... तुम्हारी रीना! गहराया विवाद, थाने पहुंची शिकायत
Vikram Jain | Sept 20, 2024, 19:05 IST
NCERT book accused of promoting love jihad
छतरपुर में NCERT की पर्यावरण की किताब के एक चैप्टर पर छात्रा के पिता ने आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने इससे लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला
BHOPAL. मध्य प्रदेश के छतरपुर में NCERT की किताब को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। NCERT की पर्यावरण की किताब के कंटेंट में लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए स्कूली छात्रा के पिता ने छतरपुर में पुलिस में शिकायत की है। उनका कहना है कि पुस्तक के एक चैप्टर में हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के को पत्र लिख रही है। जिसमें वह अपने आप को उसका कहती है।
शिकायतकर्ता डॉक्टर राघव पाठक का आरोप है कि एनसीईआरटी की तीसरी क्लास की पर्यावरण की किताब के 17 नंबर पेज पर 'चिट्ठी आई है' नाम का शीर्षक है, जिसमें रीना नाम की लड़की अहमद नाम के लड़के को छुट्टियों में अगरतला आने का निमंत्रण देती है। और आखिर में तुम्हारी रीना लिखती है।
सिलेबस पर आपत्ति जताते हुए डॉ. राघव पाठक ने कहा कि रीना अहमद को लेटर नहीं लिख सकती। रीना राम को चिट्ठी लिख सकती है अहमद को नहीं, यह लव जिहाद को बढ़ाने के उद्देश्य से सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि इस बुक के 17 नंबर पेज पर चिट्ठी वाले पाठ में अहमद और रीना का जिक्र है, उसे बदला जाना चाहिए या फिर इसे हटाया जाए। मेरी बेटी यह बुक पढ़ रही है। ऐसे में उसके मन में किसी भी तरह के कोई गलत भाव पैदा हों।
डॉ. राघव पाठक ने खजुराहो एसडीओपी को शिकायती पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा एक मुस्लिम लड़के को एक हिंदू लड़की पत्र लिख रही है और अंत में उसे अपना बताती है। इससे साफ है कि बच्चों के मन में लव जिहाद के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। लव जिहाद की घटनाएं बढ़ेंगी। लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सख्त कानून बना रही है लेकिन एनसीईआरटी की किताब लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है।
ये खबर भी पढ़ें... तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवर की चर्बी वाला घी?.. रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
मामले में एसडीओपी सुनील शर्मा ने बताया कि डॉ. राघव पाठक ने NCERT की पाठ्य पुस्तक में लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस चैप्टर के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एक शिकायत आवेदन दिया है। मामले में अधिकारियों को शिकायती आवेदन भेज दिया गया है।
लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप
सब्जेक्ट के चैप्टर पर जताई आपत्ति
एसडीओपी को सौंपा शिकायती पत्र
ये खबर भी पढ़ें... तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवर की चर्बी वाला घी?.. रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
मामले में कार्रवाई की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari