सांची को संकट से उबारने की तैयारी में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, कल होगी अहम बैठक
Vikram Jain | Sept 09, 2024, 11:34 IST
NDDB will take over MP cooperative milk brand Sanchi
'सांची' के कायाकल्प के लिए मंगलवार 10 सितंबर को पशुपालन व डेयरी विभाग और एनडीडीबी के बीच भोपाल में बैठक होगी। अधिग्रहण पर फैसला होने के बाद प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा।
मध्यप्रदेश को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) द्वारा संचालित दुग्ध ब्रांड सांची (Sanchi) का टेकओवर अब केंद्र सरकार का उपक्रम नेशनल डेयरी विकास बोर्ड (National Dairy Development Board) कर सकता है। सांची के अधिग्रहण को लेकर कल मंगलवार 10 सितंबर को पशुपालन व डेयरी विभाग और एनडीडीबी के बीच भोपाल में बैठक होगी। बैठक में अधिग्रहण पर फैसला होने के बाद प्रस्ताव कैबिनेट भेजा जाएगा। प्लान पर सरकार की मुहर लगने के बाद एनडीडीबी को सांची के संचालन के अधिकार सौंपे जा सकते हैं। इसके बाद एनडीडीबी के पास संचालन की पूरी जिम्मेदारी होगी।
बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक नेशनल डेयरी विकास बोर्ड द्वारा टेकओवर कर लेने के बाद सांची के कई अधिकारियों को वीआरएस दिया जा सकता है। साथ ही एनडीडीबी के ब्रांड ‘मदर डेयरी’ को सांची की ब्रांडिंग के लिए मध्य प्रदेश में उतारा जा सकता है। एनडीडीबी कई राज्यों के डेयरी संघों को संकट से उबार चुका है। साल 1965 में स्थापित किया गया केंद्र सरकार का उपक्रम महाराष्ट्र, झारखंड, असम, त्रिपुरा समेत कई राज्यों में काम कर रहा है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
इससे पहले 30 जुलाई को पशुपालन विभाग, एमपीसीडीएफ के साथ एनडीडीबी का सात बिंदुओं पर करार हुआ था। इसमें सांची के आधुनिकीकरण के साथ ही दुग्ध सहकारी समितियों के विस्तार के कई बिंदु शामिल थे। अधिग्रहण को लेकर तय किया गया था कि एनडीडीबी सांची की कार्यप्रणाली का अध्ययन करके एक महीने में रिपोर्ट पेश करेगा।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा (Gulshan Bamra) मप्र स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) के अध्यक्ष भी हैं। साथ बामरा एनडीडीबी के भी सदस्य हैं। जानकारी के मुताबिक बामरा को इस साल की शुरुआत में नियुक्त किया गया था। बता दें कि बोर्ड में दुग्ध सेक्टर से लंबे समय से जुड़े रहे नौकरशाहों को तीन साल के लिए जगह मिलती है।
एमओयू के बाद 7 अगस्त को नेशनल डेयरी विकास बोर्ड की टीम ने भोपाल में एमपी स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन कार्यालय का दौरा किया था। प्लांट और ऑफिस का हर डाटा नोट किया। संघ की संपत्तियों को भी सूची बनाई थी। अलग-अलग शहरों में दुग्ध संगठनों के ऑफिस का दौरा भी बोर्ड की टीमों ने किया है। एनडीडीबी ने एक माह में प्रदेश के सांची दुग्ध संघों का निरीक्षण किया है, जिसके बाद संघों में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने और उन्हें कर्ज से उबारने के लिए योजना पर काम किया जा रहा है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में 24 हजार ग्राम पंचायतों में अभी 6 हजार दुग्ध सहकारी समितियां काम कर रही हैं। अभी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में डेयरी लाभ चल रही है। तो ग्वालियर और जबलपुर दुग्ध संघ घाटे चल रहा हैं।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा का कहना है कि मंगलवार 10 सितंबर को आयोजित होने वाली बैठक का एजेंडा गोपनीय है। फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। कैबिनेट में मामला जाने के बाद सब सार्वजनिक हो जाएगा।
ब्रांडिंग के लिए ‘मदर डेयरी’ को उतारने की तैयारी
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
30 जुलाई को 7 बिंदुओं पर हुआ था करार
एनडीडीबी के भी सदस्य हैं गुलशन बामरा
संघों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करना उद्देश्य
ग्वालियर और जबलपुर में घाटा
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा का कहना है कि मंगलवार 10 सितंबर को आयोजित होने वाली बैठक का एजेंडा गोपनीय है। फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। कैबिनेट में मामला जाने के बाद सब सार्वजनिक हो जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari