दंगल और सुल्तान में कुश्ती के दांव-पेंच सिखाने वाली नीलिमा बोरासी बनी लेवल-1 कोच

Ravi Singh | Aug 26, 2024, 19:26 IST
Share
Neelima Borasi
Neelima Borasi

नीलिमा मध्य प्रदेश की महिला कोच बन गई हैं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ का लेवल-1 कुश्ती प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में उन्हें कांस्य पदक मिला था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने अब तक 8 स्वर्ण पदक जीते हैं।

नीलिमा बोरासी अब कोचिंग के क्षेत्र में भी नए मुकाम हासिल कर रही हैं। नीलिमा दंगल और सुल्तान फिल्म में अभिनेत्रियों को दांव-पेंच सिखा चुकी हैं। नीलिमा मध्य प्रदेश की पहली महिला कोच बन गई हैं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ का लेवल-1 कुश्ती प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है।

कुश्ती अकादमी की कोच

नीलिमा ( Neelima Borasi ) प्रदेश के पहलवानों खासकर महिला पहलवानों को काफी समय से कुश्ती के गुण सिखा रही हैं, साथ ही मध्य प्रदेश शासन की कुश्ती अकादमी की कोच ( wrestling coach ) भी हैं। नीलिमा के सिखाए गुर से प्रदेश के पहलवान लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। एक कदम आगे बढ़ते हुए नीलिमा ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू का लेवल -1 प्रशिक्षक कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है।

राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक की भूमिका में भी नजर आएंगे - नीलिमा

नीलिमा का कहना है कि भारतीय टीम जब भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाती है तो उसमें लेवल-1 स्तर के प्रशिक्षकों को प्राथमिकता मिलती है। मैंने अब तक अलग-अलग स्तरों पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है। इंदौर में रामनाथ गुरु व्यायामशाला में भी लड़कियों को कुश्ती के गुर सिखाती हूं, लेकिन अनुभव के अलावा अब यह मानक हासिल करने से राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक की भूमिका में भी नजर आ सकूंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह बोले, वजन बढ़ने के लिए विनेश फोगाट और उनका स्टॉफ जिम्मेदार

नीलिमा ने कहा कि दिल्ली में आयोजित 4 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में देशभर से पहलवान आए थे। इस कोर्स में विदेश से आए प्रशिक्षकों ने 3 दिन तक मार्गदर्शन दिया था। प्रशिक्षकों को कोचिंग में कैसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों के मनोविज्ञान को भी समझने के बारे में जानकारी दी है।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण पदक नीलिमा बल एवं कला से उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई पदक जीत चुकी हैं। कोलकाता में साल 2013 में हुई सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में उन्हें कांस्य पदक मिला था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने अब तक 8 स्वर्ण पदक जीते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महिला पहलवान
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नीलिमा बोरासी
  • Neelima Borasi
  • अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ
  • कुश्ती कोच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग