डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार से परेशान हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, डीजीपी के नाम लिखा सुसाइड नोट

Aman Vaishnav | Feb 09, 2026, 15:12 IST
Share
neench police constable hoshiyar singh suicide note
neench police constable hoshiyar singh suicide note

नीमच पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने आत्महत्या कर ली है। होशियार सिंह ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम में जहर खाया। सुसाइड नोट में कॉन्स्टेबल ने RI पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।

News In Short

  • तबीयत खराब होने के कारण होशियार सिंह पांच दिनों से छुट्टी पर थे।
  • उन्होंने सुसाइड नोट में RI पर आरोप लगाए हैं।
  • आरोप है कि विभाग में सब कुछ पैसे से बिकता है।
  • विभागीय जांच में होशियार सिंह को पहले सजा मिल चुकी थी।

News In Detail

एमपी के नीमच से एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। नीमच पुलिस लाइन में तैनात होशियार सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

हैरानी की बात ये है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उन्होंने विभागीय भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नीमच जिले में सब कुछ पैसे से बिक रहा है और किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पांच दिन से छुट्टी पर थे होशियार सिंह

आरक्षक होशियार सिंह नीमच पुलिस लाइन कनावटी में रहते थे। तबीयत खराब होने के कारण वह पांच दिनों से छुट्टी पर थे। सोमवार से उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। रविवार 9 फरवरी को वह कथित तौर पर जहर खाकर पुलिस लाइन पहुंचे।

bfde3ae3-4c3
bfde3ae3-4c3


खबर मिलते ही नीमच कैंट के थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मी की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें निजी अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही होशियार सिंह की मौत हो गई।

6edf9945-bd5
6edf9945-bd5


हेड कॉन्स्टेबल के पास मिला सुसाइड नोट

हेड कॉन्स्टेबल के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। यह नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पत्र खुद होशियार सिंह ने ही लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने विभाग के एक Reserve Inspector (RI) पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में लिखा....

सुसाइड नोट में लिखा था, "डीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी महोदय, नमस्ते, मैं प्रार्थी 83 होशियार सिंह पुलिस लाइन नीमच में तैनात हूं। आपसे विनती है कि पुलिस को इस हद तक न बेचें कि सही लोग नौकरी न कर सकें। नीमच जिले में सब कुछ बिक रहा है।

कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। थाने में पीसीआर 1, पीसीआर 2, लाइन का रोजनामचा, जिम और खेल सभी पैसों से बिक रहे हैं।

महोदय, आखिरी समय में कुछ भी साथ नहीं जा रहा है। नीमच के RI को देखो, सब कुछ है, लेकिन पैसे का क्या करेगा? प्रणव तिवारी हर कर्मचारी से पैसे लेकर ड्यूटी लगाता है।

जब इस बारे में कहा जाता है, तो बोलता है कि मैं और RI एसपी साहब के ससुर के लिए 10 हजार की टिकट बनवाते हैं। एसपी सर खेलने आते हैं। उनका खर्चा रोजाना प्रणव और अशोक उठाते हैं।

a3a16871-4fa
a3a16871-4fa


विभागीय जांच में ये सामने आया

विभागीय जांच में यह सामने आया कि होशियार सिंह को पहले एक बार नौकरी से निकाल दिया गया था। उनके कार्यकाल में उन्हें चार बार सजा भी मिली है। ज्यादातर सजा उन्हें लंबे समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने और अन्य कारणों से मिली थी।

नीमच एसपी ने दिया बयान

नीमच के एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि प्रधान आरक्षक ने जहर खा लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुसाइड नोट और लगाए गए आरोपों की सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए... जेल में बंद कटारा को लग रहा डर, जान का खतरा महसूस हो रहा, डिप्रेशन से आत्महत्या के विचार तीसरी कक्षा का बच्चा फांसी पर लटका मिला, हत्या या आत्महत्या जांच शुरू छात्रा ने खाया जहर, टीचर कहते हैं यह लड़की अच्छी नहीं, जानें पूरा मामला छिंदवाड़ा का जहरीली मिठाई कांड : बदनामी से बचने ससुराल वालों ने ही रचा था षड़यंत्र
Tags:
  • एसपी
  • आत्महत्या
  • आईजी
  • सुसाइड नोट
  • डीजीपी
  • पुलिस लाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा