NEET की Answer Key देखकर तनाव में आया होनहार छात्र, गोली मारकर दे दी जान
Sourabh Bhatnagar | Jun 05, 2025, 15:56 IST
neet-answer-key-student-commits-suicide-bhopal
भोपाल के 18 वर्षीय छात्र निखिल प्रताप राठौर ने नीट की आंसर की देखकर तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। निखिल 12वीं में 95 प्रतिशत अंक लेकर आया था और...
राजधानी भोपाल के होनहार स्टूडेंट निखिल प्रताप राठौर ने नीट की आंसर की (Answer Key) देखने के कुछ घंटे बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। 18 साल का निखिल डॉक्टर बनना चाहता था। उसने हाल ही में 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। सभी को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। बीती रात उसने नीट की उत्तर कुंजी (Answer Key) देखी थी।
पुलिस के अनुसार, नीट की परीक्षा में कम नंबर आने के डर से निखिल तनाव में चला गया था। मंगलवार रात (3 जून) करीब 8 बजे घर में अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। परिवार वाले जब नीचे भागे तो देखा कि निखिल ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर यह भी...NEET UG रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट में मामला अभी उलझा, डबल बेंच में सुनवाई की उठी बात
निखिल के पिता ब्रजभान सिंह राठौर आर्मी से रिटायर्ड हैं। वह हर दिन बेटे को कोचिंग क्लास छोड़ने जाते थे। निखिल का बड़ा भाई B.Tech कर रहा है। परिवार, रिश्तेदार और उसके शिक्षक सभी इस हादसे से स्तब्ध हैं। जानकारी के अनुसार, निखिल पढ़ाई में अव्वल, व्यवहार में शांत और पॉजिटिव सोच वाला था। कोई सोच भी नहीं सकता कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।
खबर यह भी...तीन अगस्त को हो सकती है NEET-PG परीक्षा, एनबीई ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति
यह घटना केवल एक छात्र की आत्महत्या नहीं है, यह हमारे देश की मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रणाली में छिपे उस दबाव और तनाव का आईना है, जो न जाने निखिल जैसे कितने होनहार बच्चों को निगल चुका है। जब एक 95 प्रतिशत लाने वाला छात्र भी खुद को असफल मान ले, तो सवाल केवल उसके आत्मविश्वास पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की सोच और अपेक्षाओं पर उठते हैं।
thesootr links
पुलिस के अनुसार, नीट की परीक्षा में कम नंबर आने के डर से निखिल तनाव में चला गया था। मंगलवार रात (3 जून) करीब 8 बजे घर में अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। परिवार वाले जब नीचे भागे तो देखा कि निखिल ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर यह भी...NEET UG रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट में मामला अभी उलझा, डबल बेंच में सुनवाई की उठी बात
पिता आर्मी से रिटायर्ड
हर पहलू की जांच जारी
एसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निखिल Answer Key देखकर तनाव में आ गया था, लेकिन हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। फिलहाल महाराजपुरा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर ली है।
सपनों को निगल रहा सिस्टम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava