NEET UG रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट में मामला अभी उलझा, डबल बेंच में सुनवाई की उठी बात

Sanjay Gupta | Jun 05, 2025, 14:43 IST
Share
madhya-pradesh-outsource-employee-transfer-relief
madhya-pradesh-outsource-employee-transfer-relief

NEET UG परीक्षा के परिणाम को लेकर इंदौर और उज्जैन के 18 और 6 केंद्रों पर चार मई को बारिश के कारण बिजली जाने से अव्यवस्था हुई, जिससे कुछ उम्मीदवारों का पेपर बिगड़ गया।

इंदौर के 18 और उज्जैन के 6 परीक्षा केंद्रों पर चार मई को NEET UG परीक्षा दौरान बारिश के चलते बिजली जाने से हुई अव्यवस्था के चलते उम्मीदवारों का पेपर बिगड़ गया। इसी को लेकर लगी याचिका पर 5 जून को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें भी एक पेंच आया, जिस पर फिर से सुनवाई की बात उठी।

यह बात उठी

सुनवाई के दौरान यह बात उठी कि बेंच में फैसला होने के बाद फिर से अपील में संभावित है और रिट अपील लगेगी। ऐसे में बेहतर होगा कि इसे डबल बेंच में सुनकर आदेश जारी किया जाए। यह भी बात उठी कि इसे अब 9 जून को लगाया जाए। अगली बेंच तभी होगी, लेकिन फिर छात्र हित में इसमें आज ही यानी 5 जून को ही बेंच तय कर सुनवाई की बात की गई। इसके लिए अब विंडो देखी जा रही है।
खबर यह भी...याचिकाकर्ताओं ने NEET UG परीक्षा केंद्रों की CCTV रिकार्डिंग मांगी, रिजल्ट डेट आगे बढ़ाने की भी मांग

सॉलिसिटर जनरल ने कहा मात्र 75 के कारण अटके हजारों

वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इसे जल्द तय कर दिया जाए, क्योंकि 18 सेंटर पर 8790 अभ्यर्थी थे लेकिन प्रभावित केवल 75 ही सामने आए हैं, जो याचिकाएं लगी हैं। इन 75 के चलते बाकी अभ्यर्थियों का रिजल्ट रूक गया है। इसलिए इसमें जल्द आदेश हो जाए और रिजल्ट जारी करने की मंजूरी मिल जाए। वहीं मेहता ने यह भी कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसमें निष्पक्ष कमेटी बनाकर जांच कराई है और कोई बत्ती गुल होने का कोई प्रभाव नहीं पाया है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि हमारे अपने विचार हैं और सभी बातों पर विचार करके ही आगे बढ़ेंगे।

यह मांग की गई याचिकाकर्ताओं द्वारा

इन आवेदन में याचिकाकर्ताओं द्वारा मांग की गई है कि परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी हाईकोर्ट में पेश किए जाएं। इससे अव्यवस्था का खुलासा हो सकेगा। साथ ही जब तक सुनवाई चल रही है तो रिजल्ट की डेट को आगे बढ़ाया जाए। रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी संभावित 14 जून है।

खबर यह भी...NTA ने जारी किया NEET UG का फाइनल रिजल्ट, टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 रह गई, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

कमेटी की यह रिपोर्ट आई है

दरअसल यह मांग परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा पेश की गई कमेटी की रिपोर्ट के चलते की गई है। एनटीए ने जो कमेटी बनाई, उसमें समीक्षा के बाद कहा गया कि बिजली गुल होने से प्रश्नपत्र करने में कोई समस्या नहीं आई है। इन प्रभावित परीक्षा केंद्रों के उम्मीदवारों ने और अन्य केंद्रों के उम्मीदवारों ने वही समान संख्या में प्रश्नपत्र के पेपर अटेंम्ट किए हैं। इसके लिए कमेटी की यह तुलनात्मक रिपोर्ट पेश हुई है। वहीं याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जब परीक्षा दे रहे होते हैं तो उन्हें किसी भी हाल में यह अटेंप्ट करना ही होता है, लेकिन बिजली गुल होने से वह प्रश्नपत्र को सही से नहीं कर सके और यहां एक-एक अंक की लड़ाई होती है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

NEET UG 2025 | NEET-UG case | NEET UG Exam Result | इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ | Indore News | Ujjain News | MP News

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • Ujjain News
  • मध्य प्रदेश
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NEET UG
  • इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ
  • NEET UG Exam Result
  • NEET-UG case
  • NEET UG 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती