याचिकाकर्ताओं ने NEET UG परीक्षा केंद्रों की CCTV रिकार्डिंग मांगी, रिजल्ट डेट आगे बढ़ाने की भी मांग

Sanjay Gupta | May 29, 2025, 12:44 IST
Share
neet ug mp hc
neet ug mp hc

NEET UG परीक्षा के दौरान इंदौर और उज्जैन के कई केंद्रों पर बिजली गुल होने से अव्यवस्था फैल गई। प्रभावित उम्मीदवारों ने परीक्षा दोबारा कराने, रिजल्ट डेट आगे बढ़ाने और CCTV रिकॉर्डिंग पेश करने की मांग की है।

इंदौर के 18 और उज्जैन के 6 परीक्षा केंद्रों पर चार मई को NEET UG परीक्षा के दौरान बारिश के चलते बिजली जाने से हुई अव्यवस्था के चलते उम्मीदवारों का पेपर बिगड़ गया। इसी को लेकर लगी याचिका पर यह केस एक बार फिर 29 मई को लिस्टेड है। हालांकि इसमें सुनवाई मुश्किल दिख रही है, केस काफी नीचे लिस्टेड है। वहीं इस मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मृदुल भटनागर ने दो आवेदन हाईकोर्ट में पेश किए हैं। यह उम्मीदवार फिर से परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

यह मांग की गई याचिकाकर्ताओं द्वारा

इन आवेदन में याचिकाकर्ताओं द्वारा मांग की गई है कि परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी हाईकोर्ट में पेश किए जाएं, इससे अव्यवस्था का खुलासा हो सकेगा। साथ ही जब तक सुनवाई चल रही है तो रिजल्ट की डेट को आगे बढ़ाया जाए तो अभी संभावित 14 जून है।

क्यों की गई यह मांग

दरअसल यह मांग परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा पेश की गई कमेटी की रिपोर्ट के के चलते की गई है। एनटीए ने जो कमेटी बनाई इसमें समीक्षा के बाद कहा गया कि बिजली गुल होने से प्रश्नपत्र करने में कोई समस्या नहीं आई है। इन प्रभावित परीक्षा केंद्रों के उम्मीदवारों ने और अन्य केंद्रों के उम्मीदवारों ने वही समान संख्या में प्रश्नपत्र के पेपर अटेंप्ट किए हैं।

इसके लिए कमेटी की यह तुलनात्मक रिपोर्ट पेश हुई है। वहीं याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जब परीक्षा दे रहे होते हैं तो उन्हें किसी भी हाल में यह अटेंप्ट करना ही होते हैं, लेकिन बिजली गुल होने से वह प्रश्नपत्र को सही से नहीं कर सके और यहां एक-एक अंक की लड़ाई होती है।

यह भी पढ़ें....होनहार बच्चों को सुपर-100 योजना के तहत जेईई-नीट की फ्री में तैयारी करने का मौका

दो हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित

पहले एनटीए ने कहा कि इंदौर के प्रभावित परीक्षा केंद्र 24 है बाद में 26 मई को पेश किए जवाब में कहा कि इंदौर के 18 और उज्जैन के 6 सेंटर पर परीक्षा प्रभावित हुई थी। इन सेंटर पर 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इंदौर से इस बार 27 हजार स्टूडेंट्स ने NEET UG परीक्षा दी है। इंदौर में कुल 49 सेंटर थे। इंदौर और उज्जैन से करीब 60 याचिकाएं लगी है।

यह भी पढ़ें...NEET UG 2025 : नीट यूजी के एडमिट कार्ड हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | मध्य प्रदेश हाईकोर्ट | नीट यूजी रिजल्ट

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • NEET UG
  • एनटीए
  • नीट यूजी रिजल्ट
  • NEET UG 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग