एमपी की नीट स्टूडेंट का सुसाइड केस दिल्ली पहुंचा, राहुल-केजरीवाल-अखिलेश सब भड़के
Anjali Dwivedi | Jun 04, 2026, 14:08 IST
neet paper leak student suicide mp
नीट पेपर लीक मामले ने देश के एक और होनहार छात्र को छीन लिया। मध्य प्रदेश के मऊगंज की रहने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी ने इस धांधली से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नागपुर में पढ़ाया था।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी नीट की तैयारी कर रही थी।
- नीट यूजी 2026 परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
- नीट यूजी 2026 रद्द होने की खबर सुनकर आकांक्षा गहरे सदमे और डिप्रेशन में चली गई थी।
- आर्थिक तंगी के बावजूद पिता ने भारी कर्ज लेकर बेटी को नागपुर में पढ़ाया था।
- दोबारा परीक्षा देने का दबाव न झेल पाने के कारण छात्रा ने सुसाइड कर लिया।
हाल ही में हुए नीट पेपर लीक मामले ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़ दीं। इसके बाद वह गहरे सदमें में चली गई थी और इस तरह का खतरनाक कदम उठाने को मजबूर हो गई। अब यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।
पिता ने कुक बनकर बेटी को पढ़ाया था
पिता खुद नागपुर में एक कुक यानी खाना बनाने की नौकरी करने लगे थे। वे अपनी मेहनत से बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करना चाहते थे।
परीक्षा के बाद थे अच्छे नंबरों के आसार
परिवार को पूरा भरोसा था कि इस बार आकांक्षा का चयन पक्का हो जाएगा। सबको भरोसा था कि बेटी के डॉक्टर बनते ही उनके परिवार के दिन बदल जाएंगे। लेकिन पेपर लीक की खबर ने सब कुछ तबाह कर दिया।
राहुल गांधी ने ट्वीट में ये लिखा
आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ coaching कर सके।
एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया।
फिर NEET… https://t.co/yaIHayXfrG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2026
अरविंद केजरीवाल ने कहा
बेटी को पढ़ाने के लिए परिवार ने 3 लाख का क़र्ज़ लिया था। NEET पेपर लीक से टूटकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा, 'मम्मी-पापा, मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है।'
दोबारा परीक्षा कराना न्याय नहीं। सरकार पर काबिज़ शिक्षा माफ़िया का ख़ात्मा करना होगा।… https://t.co/LfmC4gK1hY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 4, 2026
अखिलेश यादव भी भड़के
004cb39d-4d6
आकांक्षा ने सुसाइड नोट में क्या लिख है? आकांक्षा के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा कि सॉरी मम्मी पापा, मुझे पता था कि आपको मुझ पर पूरा भरोसा था। आप सोचते थे कि आपकी बेटी डॉक्टर बनेगी। लेकिन अब मुझमें दोबारा नीट का पेपर देने की हिम्मत नहीं बची है। पहले पेपर में अच्छे नंबर आ रहे थे, पर दोबारा पेपर अच्छा जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। मैंने आप सबको बर्बाद कर दिया।
परीक्षा रद्द होने से देश में भारी आक्रोश
FAQ
NEET UG 2026 परीक्षा क्यों रद्द की गई थी?
नीट यूजी 2026 परीक्षा के आयोजन के बाद देश भर में पेपर लीक और धांधली की शिकायतें सामने आई थीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को परीक्षा में गड़बड़ी और अनियमितताओं के सबूत मिले थे। इसके बाद छात्रों के विरोध और निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए 12 मई को परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।- नीट पेपर लीक मामले की जांच कौन सी एजेंसी कर रही है?
नीट पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने इसकी जाँच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को सौंपी है। सीबीआई इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे शामिल दोषियों का पता लगा रही है। अब तक इस मामले में देश के अलग-अलग हिस्सों से 13 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। - नीट मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्या मांग की जा रही है?
सुप्रीम कोर्ट में लगातार कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की गई है। इसके साथ ही भविष्य में होने वाले पेपर लीक को रोकने के लिए पेन और पेपर मोड को खत्म करके कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) लागू करने का सुझाव दिया गया है।
NEET UG 2026 पेपर लीक: सीबीआई का बड़ा एक्शन, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से 5 गिरफ्तार
NEET UG 2026 Paper Leak: 21 जून को CBT पर नहीं होगी NEET-UG 2026, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
NEET UG 2026: 21 जून को होगी नीट यूजी की री एग्जाम, परीक्षा में मिलेंगे 15 मिनट एक्स्ट्रा
NEET UG 2026 पेपर लीक: सीबीआई का बड़ा एक्शन, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से 5 गिरफ्तार
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari