मध्यप्रदेश विधानसभा के गर्भगृह में आसंदी के पीछे से पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की तस्वीर हटाई, वहां लगाई डॉ. अंबेडकर की फोटो
Jitendra Shrivastava | Dec 19, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश विधानसभा के गर्भगृह में आसंदी के पीछे से पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की तस्वीर हटाई, वहां लगाई डॉ. अंबेडकर की फोटो
मध्यप्रदेश विधानसभा के गर्भगृह में आसंदी के पीछे लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में सोमवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। यहां गर्भगृह में आसंदी के पीछे लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया है। वहां पर अब संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगा दी गई है। हालांकि, आसंदि के दाहिने तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पहले की तरह लगी हुई है। बदलाव सिर्फ इतना हुआ है कि नेहरू की जगह डॉ अंबेडकर की तस्वीर आ गई है।
208 विधायकों की शपथ हो चुकी है
मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने 207 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव पहले ही शपथ ले चुके थे। इस तरह अब तक कुल 208 विधायकों की शपथ हो चुकी है। 12 विधायकों ने संस्कृत, एक ने उर्दू और एक ने अंग्रेजी में शपथ ली।
सरला को शपथ पढ़ने में सुरक्षाकर्मी ने की मदद
सत्र के पहले दिन सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उनके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शपथ ली। पांचवें नंबर पर शिवराज सिंह ने शपथ ली। मुरैना जिले के सबलगढ़ से बीजेपी विधायक सरला रावत शपथ लेने में कई बार अटकीं। वे पढ़ नहीं पा रही थीं। सुरक्षाकर्मी ने उनकी मदद की।

मध्यप्रदेश विधानसभा से हटाई गई पहले PM की तस्वीर!
.
.#TheSootr #mpvidhansabha #nehru #jawaharlalnehru #ambedkar pic.twitter.com/iZbtCCFQ0d
— TheSootr (@TheSootr) December 19, 2023
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari