MP में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेगी सीटें, मिलेगा रोजगार के अवसर
Siddhi Tamrakar | Nov 28, 2024, 13:10 IST
MEDICAL COLLEGE 5
प्रदेश में कई नए सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी की जा कही है। इससे राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कुल 1950 सीटें बढ़ जाएंगी। जानें किन शहरों में बनाए जाएंगे मेडिकल कॉलेज इस लेख में।
मध्य प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, जो बुदनी, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और राजगढ़ में स्थापित होंगे। इन कॉलेजों में 150-150 सीटों की व्यवस्था होगी, जिससे राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 750 सीटें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा, 12 नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज जिला अस्पतालों से जुड़ने के बाद स्थापित किए जाएंगे, जिससे 1200 सीटों की वृद्धि होगी। इस प्रकार, राज्य में कुल 1950 सीटों की बढ़ोतरी की संभावना है। इन नए कॉलेजों के उद्घाटन के बाद राज्य में सरकारी कॉलेजों की संख्या 21 और निजी कॉलेजों की संख्या 15 हो जाएगी, जिससे कुल 36 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो जाएंगे। इसके अलावा, 12 नए प्राइवेट कॉलेज पीपीपी मोड पर खोले जाने का प्रस्ताव है, जिसके बाद कुल मेडिकल कॉलेजों की संख्या 48 हो जाएगी।
टीकमगढ़, बालाघाट, धार, सीधी, खरगोन, पन्ना, बैतूल, भिंड, नर्मदापुरम, देवास, मुरैना और कटनी में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों को पीपीपी मोड पर स्थापित किया जाएगा। 2003 तक राज्य में केवल 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन पिछले 20 वर्षों में 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं, और अब 12 और मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड पर स्थापित किए जाएंगे। इस प्रकार, राज्य में 50 मेडिकल कॉलेजों का लक्ष्य तय किया गया है।
कटनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, सीधी, खरगोन, पन्ना, बैतूल, भिंड, नर्मदापुरम्, देवास और मुरैना में पीपीपी मोड पर कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। बता दें कि देश में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु (72) में हैं, इसके बाद कर्नाटक (70) और उत्तर प्रदेश (68) का स्थान है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में 36 मेडिकल कॉलेज हैं, जो देश में 10वें स्थान पर है। लेकिन अगले साल 48 कॉलेज हो जाने से प्रदेश 6वें स्थान पर पहुंच जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=kQNN_3x4a40
12 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
PPP मोड पर खोले जाएंगे यह कॉलेज
https://www.youtube.com/watch?v=kQNN_3x4a40
50 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का है लक्ष्य
प्रदेश में कुल 50 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। बुदनी में नर्सिंग कॉलेज भी प्रस्तावित है और इसके लिए एक वर्ष पहले तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। श्योपुर और सिंगरौली में फैकल्टी की नियुक्ति कर दी गई है। इन कॉलेजों के निर्माण की समीक्षा हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई थी। इन कॉलेजों के भवनों का निर्माण इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
FAQ
- प्रदेश में कितने नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे?
प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। - नए सरकारी मेडिकल कॉलेज किन स्थानों पर स्थापित होंगे?
ये कॉलेज बुदनी, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और राजगढ़ में स्थापित होंगे। - प्रदेश में कुल कितनी मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी होगी?
सरकारी और निजी कॉलेजों के माध्यम से कुल 1950 मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी होगी। - PPP मोड पर कितने मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित हैं?
PPP मोड पर 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। - प्रदेश में कुल मेडिकल कॉलेजों का लक्ष्य क्या है?
प्रदेश में कुल 50 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel