New Navy Chief : रीवा का टाइग नौसेना चीफ बनने के बाद पहुंचा घर, स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े

Pratibha ranaa | Apr 21, 2024, 11:11 IST
Share
b b
b b

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ( Dinesh K Tripathi ) को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है ( New Navy Chief ) । दिनेश त्रिपाठी एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे।

BHOPAL. वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। नए नौसेना प्रमुख नियुक्त होने के बाद दिनेश अपने गृह ग्राम महुडर पहुंचे। यहां पर ग्राम वासियों और रिश्तेदारों ने उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया। बता दें, त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

रीवा के सैनिक स्कूल से पढ़े त्रिपाठी बने नौसेना चीफ

वाइस एडमिरल ( Vice Admiral ) दिनेश के त्रिपाठी ( Dinesh K Tripathi ) को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है ( New Navy Chief ) । दिनेश त्रिपाठी एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। वे 30 अप्रैल को वर्तमान प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नौसेना के वर्तमान वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ही नौसेना के अगले प्रमुख बनने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए....Ujjain University Porn Video : यूनिवर्सिटी के कुलगुरु ले रहे थे मीटिंग और Zoom पर चलने लगी पॉर्न

इंडियन नेवी के नए चीफ का MP से खास नाता

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी त्रिपाठी ने अपनी शिक्षा सतना के एक गांव से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला से पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना ज्वॉइन की थी। एक कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉर एक्सपर्ट, सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में उन्होंने नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर काम किया है। इसके बाद में वह गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।
सपोर्ट में दिनेश की दिलचस्पी

दिनेश त्रिपाठी का जन्म सतना जिले के महुराड़ गांव में हुआ था। दिनेश त्रिपाठी खेलकूद में ज्‍यादा दिलचस्‍पी है। 15 मई 1964 को जन्‍मे त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा महुराड़ के सरकारी स्कूल फिर 1973 में सैनिक स्कूल रीवा में छठी कक्षा में प्रवेश लिया। 1981 में पास आउट हुए थे। कहा जाता है कि दिनेश त्रिपाठी को खेलकूद में ज्‍यादा दिलचस्‍पी है। दिनेश त्रिपाठी के परिवार में माता और दो भाई बहन है। उनके पिता का निधन हो चुका है। वे स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे। दिनेश त्रिपाठी की पत्नी शशि कलाकार गृहिणी हैं। जबकि बेटा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं।

बता दें, नौसेना चीफ दिनेश त्रिपाठी, रीवा सैनिक स्कूल से पास आउट पहले व्यक्ति हैं, जो देश की किसी सैन्य संस्था के प्रमुख बने हैं। इससे पहले सैनिक स्कूल से पढ़े अनय द्विवेदी वर्तमान में वाईस CDS (चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ) बनाए गए हैं।

Tags:
  • Dinesh K Tripathi
  • दिनेश के त्रिपाठी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज