मध्य प्रदेश के सागर, खरगोन और गुना में खुलेंगी नई यूनिवर्सिटी

BP shrivastava | Feb 10, 2024, 14:02 IST
Share
new university
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) उच्च शिक्षा विभाग ने तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना का मंजूरी दी।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राष्ट्र नायकों के नाम पर सागर, खरगोन और गुना में नए विश्वविद्यालयों (universities) की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राष्ट्र नायकों के नाम पर सागर, खरगोन और गुना में नए विश्वविद्यालयों (universities) की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इन विश्वविद्यालयों को राष्ट्र नायकों के नाम से जाना जाएगा।

एमपी उच्च शिक्षा विभाग की मंजूरी

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने सागर (Sagar) समेत तीन क्षेत्रों में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज सागर को रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय सागर के रूप जाना जाएगा। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया कि लीडिंग कॉलेज विश्वविद्यालय की संगठक इकाई होगी यानी महाविद्यालय का अस्तित्व बना रहेगा।

राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2023 की तारीख नहीं बढ़ेगी,सोमवार को अंतिम बैठक

नए विश्वविद्यालय राष्ट्र नायकों के नाम होंगे

दरअसल, उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राष्ट्र नायकों के नाम पर प्रदेश में तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। इनमें सागर के साथ ही खरगोन और गुना में कॉलेज को अपग्रेड कर राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की गई जाएगी। सागर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स महाविद्यालय को अपग्रेड कर अवंती बाई लोधी, खरगोन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन को अपग्रेड कर क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, गुना में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अपग्रेड कर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के नाम से जाना जाएगा।

MP में अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, कुछ शहरों में होगी बूंदाबांदी

आगामी सत्र से शुरू होंगे एडमिशन

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में कहा कि 'इन विश्वविद्यालयों में पढ़ाई सत्र 2024-25 से शुरू की जाएगी। यहां प्रवेश आगामी सत्र से ही शुरू हो जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अलग से जारी की जाएगी। अपग्रेड के फलस्वरूप शासकीय महाविद्यालयों की सभी संपत्ति, रिकॉर्ड, देनदारी और महाविद्यालय में सत्र 2024-25 से प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय के माने जाएंगे। विश्वविद्यालय में पदों की स्वीकृति और अन्य फाइनेंशियल इन वाल्मेंट वाले विषयों के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।'

PM मोदी का चुनाव अभियान झाबुआ से, BJP का आदिवासी अंचल पर फोकस

प्रोफेसर शक्ति जैन होंगे सागर में कुलसचिव

सागर में राजकीय विवि की सैद्धांतिक स्वीकृति जारी होते ही उच्च शिक्षा विभाग ने गर्ल्स कॉलेज सागर के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर शक्ति जैन को कुलसचिव बना दिया है। उनके आदेश में लिखा है कि 'उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेश तक सौंपा जाता है।' वहीं सीएम मोहन यादव के सामने 20 जनवरी को सागर में आभार सभा में विधायक शैलेंद्र जैन ने राजकीय विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग रखी थी, जिसका सभी ने समर्थन किया था। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने मंच से सागर में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी।

Tags:
  • universities
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग