इंदौर निगम के अधिकारियों से नाराज नवनिर्वाचित विधायक, बोले- अधिकारियों को लग रहा था कांग्रेस आ रही है, बेवजह काम बंद किए जा रहे
Pratibha Rana | Dec 29, 2023, 24:00 IST
इंदौर निगम के अधिकारियों से नाराज नवनिर्वाचित विधायक, बोले- अधिकारियों को लग रहा था कांग्रेस आ रही है, बेवजह काम बंद किए जा रहे
इंदौर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली एक बार फिर कठघरे में आ गई है। अभी तक महापौर और एमआईसी के सदस्य ही अधिकारियों के काम करने के लेकर नाराज होते थे लेकिन अब नवनिर्वाचित विधायक भी खुलकर बोले हैं।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली एक बार फिर कठघरे में आ गई है। अभी तक महापौर और एमआईसी के सदस्य ही अधिकारियों के काम करने के लेकर नाराज होते थे, लेकिन अब नवनिर्वाचित विधायक भी खुलकर बोले हैं। गुरुवार (28 दिसंबर) को निगम में नवनिर्वाचित विधायकों का पहली बार स्वागत समारोह हुआ और इसमें विधायकों ने खुलकर कहा कि निगम में किसके कहने पर हमारे काम बंद किए जा रहे हैं? एक एमआईसी सदस्य ने तो कहा कि अधिकारियों को लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार आ रही है। समारोह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी का स्वागत किया। महापौर ने कहा कि हम सभी माह में एक बार इसी तरह बैठेंगे।
विधायकों ने कहा कि एक-एक ठेकेदार को 20-20 काम दे दिए हैं। पुराना पैसा नहीं मिलने से काम ही नहीं करते। एक ठेकेदार को दो-तीन काम ही दें। उनका पैसा जारी करने का कहते हैं तो इसमें हमारी मंशा कमीशनखोरी नहीं, बल्कि समय पर काम कराना है।
विधायक रमेश मेंदोला ने तो निगमायुक्त से सीधे कह दिया, मुझे बताया गया है कि एमआईसी सदस्यों की सुनवाई तक नहीं होती है। बैठक में विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, मनोज पटेल, गोलू शुक्ला मौजूद थे।
- विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि अन्य विकास कार्य भी नहीं हो रहे हैं। ठेकेदारों का भुगतान नहीं होता है तो वे काम नहीं करते। आप किसी भी ठेकेदार को ज्यादा काम ही मत दो।
- एमआईसी सदस्य ने भवन शाखा अधिकारी द्वारा खुद के प्लॉट का नक्शा पास नहीं करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएंडसीपी का लेटर दे दिया है, फिर भी नक्शा पास नहीं कर रहे हैं।
- निगमायुक्त ने जवाब दिया कि आपने मुझे कभी इस बारे में नहीं बताया। अगर ऐसा हो रहा था तो लेटर और दस्तावेज भेजने चाहिए थे। बताते हैं, संबंधित प्लॉट में सड़क की जमीन का पेंच आ रहा है।
- एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने भाजपा समर्थित छोटे कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने और कांग्रेस समर्थकों को बचाने का आरोप लगाया। बोले-अफसरों को लग रहा था कि कांग्रेस सरकार आ रही है।
- विधायक मधु वर्मा ने भी मामले में दखल दिया। जब अफसरों ने बाद में बात करने का कहा तो वर्मा बोले कि नहीं, यह महत्वपूर्ण मुद्दा है। बाद में क्यों, इसपर अभी बात की जाना चाहिए।
ठेकेदारों के भुगतान में कमीशनखोरी की मंशा नहीं होती
मेंदोला सीधे बोले निगमायुक्त से- एमआईसी सदस्यों की सुनवाई नहीं होती
बोले-अफसरों को लग रहा था, कांग्रेस सरकार आ रही है
- एमआईसी सदस्य ने भवन शाखा अधिकारी द्वारा खुद के प्लॉट का नक्शा पास नहीं करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएंडसीपी का लेटर दे दिया है, फिर भी नक्शा पास नहीं कर रहे हैं।
- निगमायुक्त ने जवाब दिया कि आपने मुझे कभी इस बारे में नहीं बताया। अगर ऐसा हो रहा था तो लेटर और दस्तावेज भेजने चाहिए थे। बताते हैं, संबंधित प्लॉट में सड़क की जमीन का पेंच आ रहा है।
- एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने भाजपा समर्थित छोटे कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने और कांग्रेस समर्थकों को बचाने का आरोप लगाया। बोले-अफसरों को लग रहा था कि कांग्रेस सरकार आ रही है।
- विधायक मधु वर्मा ने भी मामले में दखल दिया। जब अफसरों ने बाद में बात करने का कहा तो वर्मा बोले कि नहीं, यह महत्वपूर्ण मुद्दा है। बाद में क्यों, इसपर अभी बात की जाना चाहिए।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari