MP के उज्जैन में बना 52 फीट ऊंचा चिड़ियों के रहने का आशियाना, टावर के अंदर है 3000 से अधिक घर

Dolly patil | Jul 29, 2024, 16:33 IST
Share
 ADSR
ADSR

सिंधी समाज की ओर सुभाष नगर तालाब के बनाए इस हाईराइज टावर में रहने के साथ ही पक्षी सर्दी गर्मी और बरसात के मौसम में अपना बचाव भी कर सकेंगे। फिलहाल पक्षियों के लिए एक टावर बनाया गया है।

देश भर में जंगल का रकबा कम हो रहा है। पेड़ कट रहे हैं। इसके कारण पशु पक्षियों को सरवाइव करना मुश्किल हो गया। इसी बीच महाकाल नगरी उज्जैन से एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

दरअसल यहां पक्षियों के लिए एक हाईराइज टावर बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक इस टावर में 3000 से अधिक घर बनाए गए हैं। इसी के साथ इन घरों में पक्षियों के रहने खाने के लिए दाना पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

सर्दी गर्मी और बरसात में भी होगा बचाव

सिंधी समाज की ओर सुभाष नगर तालाब के बनाए इस हाईराइज टावर में रहने के साथ ही पक्षी सर्दी गर्मी और बरसात के मौसम में अपना बचाव भी कर सकेंगे। फिलहाल पक्षियों के लिए एक टावर बनाया गया है। लेकिन जल्द से जल्द शहर में ऐसे 50 पक्षी घर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कितने रुपए हुए खर्च

सुभाष नगर तालाब के पास बने इस पहले पक्षी घर के निर्माण में करीब साढ़े सात लाख रुपए खर्च हुए हैं। वहीं इसके निर्माण में करीब डेढ़ महीने का समय लगा है। इस पक्षी घर की डिजाइन सबसे अहम है।

इसमें प्रयास किया गया है कि रात के समय पक्षी इस ठिकाने में आकर राहत महसूस कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस पक्षी घर के निर्माण में 140 बोरी सीमेंट, बजरी और 1 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है।

52 फीट ऊंचा है घर

सिंधी समाज के पदाधिकारियों के मुताबिक इस पक्षी घर में एक बार आने के बाद पक्षियों को इधर उधर नहीं भटकना होगा। बल्कि इसमें उन्हें पर्याप्त मात्रा में दाना पानी के साथ सुरक्षा भी मिल जाएगा।

rbeyg
rbeyg


आपको बता दें कि ये घर 52 फीट ऊंचा है। सिंधी समाज से पहले उज्जैन में गुजरात के मोरबी श्रीराम कबूतर घर ट्रस्ट की ओर से मंगलनाथ मंदिर के पास 55 फीट ऊंचा टावर बनाया गया था। इसके अलावा वसंत विहार क्षेत्र में पूर्व पार्षद स्वर्गीय साधना उज्जैनकर उद्यान में भी एक पक्षी घर बनाया गया है।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil


Tags:
  • MP
  • उज्जैन
  • हाईराइज टावर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा