NHM संविदा कर्मचारियों का ऐलान : 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल, 8 जून को सीएम हाउस का घेराव
Sanjay Dhiman | May 17, 2026, 19:34 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में NHM के 32 हजार संविदा कर्मचारियों ने अपनी 8 प्रमुख मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। वे 25 मई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे, 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और 8 जून को भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
पांच पाइंट में समझें पूरे मामले को
- मध्यप्रदेश के 32 हजार NHM संविदा कर्मचारी 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
- कर्मचारियों की मांग: नियमितीकरण, वेतन सुधार, वार्षिक 10% वृद्धि और महंगाई भत्ता।
- चरणबद्ध आंदोलन: काली पट्टी, ज्ञापन, सांसद-विधायक-मंत्रियों से संवाद और अंत में सीएम निवास घेराव।
- समान काम के लिए समान वेतन और नियमित कर्मचारियों जैसी छुट्टियों का लाभ की मांग।
- हड़ताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है, प्रशासन से मांगों का समाधान अपेक्षित।
mp-nhm-contract-employees-strike-may-2026
NHM संविदा कर्मचारियों का ऐलान
कर्मचारियों का कहना है कि वे सालों से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। पूर्व में सरकार ने कुछ मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं लिया गया।
c8a58bb7-86a
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
नियमितीकरण और वेतन सुधार
स्वास्थ्य बीमा और NPS का लाभ
समान काम के लिए समान वेतन
छुट्टियों और अन्य सुविधाओं का समान लाभ
चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा
- 25 से 27 मई: कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।
- 28-29 मई: कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
- 30 मई से 1 जून: सांसद, विधायक और मंत्रियों को समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
- 2 जून से: सभी कर्मचारी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
- 8 जून: भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
2 जून से टोटल लॉकडाउन
इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से गांवों से लेकर शहरों तक की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। टीकाकरण, प्रसव सेवाएं और ओपीडी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।
पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में कर्मचारी भोपाल कूच करने की तैयारी में हैं। वे सभी मिलकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इस बड़े सियासी आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की तय की गई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के शहडोल में 400 करोड़ का जमीन घोटाला : पटवारी और अफसरों की सांठगांठ उजागर
बड़ी बहन के बाद इंसाफ के लिए तड़पती छोटी बहन ने भी की खुदकुशी; भारी आक्रोश
नायब तहसीलदार भी नहीं बची घरेलू हिंसा से: 6 साल से पति कर रहा मारपीट, सरकारी लेपटॉप छीना
पेट्रोल-डीजल के दो दिन बाद एमपी में बढ़े सीएनजी के दाम, देखें अपने शहर की नई रेट लिस्ट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari