PFI के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, दिल्ली-यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई ठिकानों पर NIA की रेड
Pratibha Rana | Oct 11, 2023, 24:00 IST
PFI के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, दिल्ली-यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई ठिकानों पर NIA की रेड
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार तड़के राजस्थान में तीन जगहों पर रेड डाली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) साजिश मामले में NIA ने छापेमारी की है।
NEW DELHI. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने दिल्ली एनसीआर, यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान में पीएफआई से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक NIA टीमों ने राजस्थान के कोटा, टोंक और गंगापुर में कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई के दौरान मोबाइल और लैपटॉप भी खंगाले। NIA के साथ लोकल पुलिस भी मौजूद है।
PFI के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन
बताया जा रहा है कि दिल्ली में थाना हौज खास इलाके के बल्लीमारान में NIA की छापेमार कार्रवाई जारी है। दिल्ली-एनसीआर के भी कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं राजस्थान के कोटा, टोंक और गंगापुर में छापेमारी की। राजस्थान में देर रात से एनआईए की टीम दबिश कर रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि टीम महाराष्ट्र और यूपी में भी जांच कर रही है। तमिलनाडु के मदुरई समेत कई जगहों पर पीएफआई से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
इन जगहों पर NIA ने डाली रेड
दिल्ली के थाना हौज खास इलाके के बल्ली मारान, राजस्थान के कोटा, टोंक और गंगापुर, तमिलनाडु के मदुरै, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, सीतापुर और हरदोई में रेड मारी है। लखनऊ के मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में एजेंसी ने छापेमारी की। महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई में रेड डाली। एनआईए की टीम ने अब्दुल वाहिद शेख के विक्रोली स्थित आवास के अलावा भिवंडी, मुंब्रा और महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी तलाशी ली।
फुलवारी शरीफ से जुड़ा है मामला
इस पूरे मामले के तार बिहार के फुलवारी शरीफ से जुड़े हुए हैं। यहां पीएफआई कैडर से जुड़े कई आरोपी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से पहले ट्रेनिंग सेशन चला रहे थे। इस मामले में 12 जुलाई को फुलवारी शरीफ थाने द्वारा मामला दर्ज किया था। इसके बाद इसे NIA को ट्रांसफर किया गया था। अब कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari