आमला से कांग्रेस प्रत्याशी तय फिर भी निशा बांगरे की उम्मीद कायम, छिंदवाड़ा में PCC चीफ से की मुलाकात, जानें क्या बोले कमलनाथ
Vikram Jain | Oct 26, 2023, 24:00 IST
आमला से कांग्रेस प्रत्याशी तय फिर भी निशा बांगरे की उम्मीद कायम, छिंदवाड़ा में PCC चीफ से की मुलाकात, जानें क्या बोले कमलनाथ
आमला विधानसभा सीट से टिकट को लेकर पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने PCC चीफ कमलनाथ से की मुलाकात
BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी अंतिम बची हुई बैतूल की आमला सीट से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। फिर भी डिप्टी कलेक्टर पद से त्यागपत्र मंजूर होने के बाद निशा बांगरे को अभी भी इस सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में बुधवार 25 अक्टूबर को निशा बांगरे छिंदवाड़ा में पीसीसी चीफ कमलनाथ से मिलीं।
निशा से यह बोले कमलनाथ
कमलनाथ ने निशा बांगरे को भरोसा दिया कि कोई न कोई हल जरूर निकलेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि आमला सीट से टिकट का मामला अब दिल्ली से ही निपट सकेगा। उल्लेखनीय है कि मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में निशा बांगरे पास ज्यादा समय नहीं बचा है। यदि एक-दो दिन में कांग्रेस से टिकट का मामला हल नहीं होता है तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर सकती हैं।
निशा बांगरे ने मिलने का मांगा था समय
निशा बांगरे ने पीसीसी चीफ कमलनाथ से मिलने के लिए समय मांगा था। उन्हें बुधवार शाम 7 बजे मुलाकात का समय मिला था। मुलाकात के दौरान उन्होंने कमलनाथ से कांग्रेस का नजरिया साफ करने को कहा। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने निशा बांगरे को आश्वासन दिया था कि आखिरी दो दिन तक स्थिति का इंतजार किया जाएगा। बता दे कि कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट मनोज मालवे को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट को कांग्रेस ने काफी समय तक होल्ड पर रखा था।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari