Bhopal : गडकरी ने दिया बड़े तालाब में जल यातायात शुरू करने का सुझाव

Dolly patil | Oct 20, 2024, 14:46 IST
Share
बदलेगी भोपाल की सूरत
बदलेगी भोपाल की सूरत

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भोपाल के बड़े तालाब में जल यातायात शुरू करने का सुझाव दिया। इसके कराण दूरदराज के इलाकों में जाना आसान होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को भोपाल पहुंचे थे। इसी के साथ उन्होंने भोपाल के बड़े तलाब में जल यातायात शुरू करने का सुझाव दिया। गडकरी ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कहा कि मुंबई, गुजरात और ओडिशा की तर्ज पर बड़े तालाब में भी रोपेक्स शुरू किया जा सकता है। इसके कराण दूरदराज के इलाकों में जाना आसान होगा।

राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे थे गडकरी

रवींद्र भवन (ravindra Bhawan) में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस और पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय सेमिनार में गडकरी ने दावा किया कि जिन शहरों में रोपेक्स चल रहे हैं, वहां घंटों की दूरी मिनटों में पूरी हो जाती है। इसी के साथ 15-20 करोड़ रुपए के निवेश से भोपाल की सूरत बदल सकती है। गडकरी ने कहा कि मैंने पहले भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़े तालाब पर रोपवे चलाने और इमर्स टनल ( पानी के अंदर सुरंग ) बनाकर शहर में जल यातायात की सलाह दी थी।

इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन को केंद्र की मंजूरी, जानें कौन सा है ये रोड

भोपाल को मिलेगा फायदा

बड़ा तालाब शहर को नए व पुराने दो हिस्सों में बांटता है। भदभदा से बैरागढ़ तक सड़क से जाने के लिए 16.50 किमी के सफर में करीब 40 मिनट का समय लगता है। जानकारी के मुताबिक रोपेक्स से यह दूरी 5 से 10 मिनट में पूरी हो जाएगी। इससे कमला पार्क रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इसी के साथ अलीबाग जाने के लिए सड़क से 3 घंटे लगते थे। रोपेक्स से अब 17 मिनट लगते हैं। 2020 में मुंबई पहला महानगर बना जहां रोपेक्स शुरू हुआ।

क्या है रोपेक्स

रोपेक्स (ropex) बड़े शिप होते हैं। ये 4-5 मंजिला होते हैं। लोग शिप्स में अपनी कार के साथ सवार हो सकते हैं। इनमें बस और ट्रक भी जा सकते हैं।शिप की ऊपरी मंजिल पर लोग रेस्तरां में बैठ सकते हैं। कुछ मिनटों में एक से दूसरे किनारे पर पहुंच सकते हैं, जबकि सड़क से जाने में उन्हें घंटों लग सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Bhopal News
  • सीएम मोहन यादव
  • Madhya Pradesh News
  • मध्य प्रदेश
  • नितिन गडकरी
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • Bhopal News in Hindi
  • Ravindra Bhawan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा