उज्जैन में दुकानों के बाहर नाम लिखने पर नगर निगम ने दी बड़ी सफाई, नहीं होगा ये काम
Shreya Nakade | Jul 21, 2024, 13:50 IST
नहीं लगेगा जुर्माना
मध्य प्रदेश के उज्जैन में दुकानों के सामने नेमप्लेट न लगे होने पर जुर्माने की वसूली नहीं हो रही है। उज्जैन नगर निगम ने इस मामले में सफाई दी है...
उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी दुकानों पर दुकानदार की जानकारी लिखने का नियम लागू होने की बात कही जा रही थी। ऐसा न करने पर जुर्माना लगने की खबरे आ रही थी। इस विषय में अब उज्जैन नगर निगम ने स्पष्टता दी है। निगम की तरफ से यह साफ किया गया है कि शहर में अभी दुकानों पर नेमप्लेट न होने पर कोई जुर्माना वसूल नहीं किया जा रहा है।
उज्जैन मेयर मुकेश टेटवाल ने एक बयान में कहा था कि इस साल सावन महीने में उज्जैन की दुकानों के बाहर दुकानदार का नाम और नंबर लिखने के नियम का सख्ती से पालन होगा। इस बयान के बाद से उज्जैन में भी उत्तर प्रदेश की तरह सख्त नियम लागू होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ऐसी खबरें भी फैलाई जा रही थी कि इस संबंध में उज्जैन में कार्रवाई शुरू हो गई है। नियम का पालन न करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
नगर निगम ने इस संबंध में सफाई दी है। निगम के अनुसार उज्जैन में इस तरह की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। ना ही दुकानदारों से किसी तरह का जुर्माना वसूला जा रहा है।
उज्जैन नगर निगम का आदेश-
![उज्जैन नगर निगम का आदेश]()
ये खबर भी पढ़िए...
अब घर बैठे कर सकेंगे मंदिर VIP दर्शन बुक, जानें ऑनलाइन वेबसाइट
दरअसल उज्जैन नगर निगम द्वारा एक साल पहले ही शहर की दुकानों पर दुकानदार की जानकारी लगाने का नियम लाया गया था। नियम के प्रस्ताव में शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हिंदी में नाम और साइन बोर्ड लगाने की बात कही गई थी। इसके अलावा दुकान संचालक-संस्थापक का नाम, मोबाइल नंबर और पंजीयन का उल्लेख करने का भी प्रस्ताव था।
एक साल बाद भी निगम ने इस नियम पर अमल नहीं किया है। ऐसे में मेयर मुकेश टेटवाल ने सावन के दौरान इस नियम का सख्ती से पालन करवाने की बात कही थी। कल से सावन मास शुरू हो रहा है पर नगर निगम के अनुसार इस नियम को अमल करवाने कोई सख्ती के आदेश नहीं दिए गए हैं। ना ही इस संबंध में कोई जांच हो रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
भोले के भक्तों के लिए अच्छी खबर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर श्रद्धालु अर्पित कर सकेंगे जल
बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाने का एक नियम लागू किया है। ये नियम कावड़ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों के लिए हैं। कावड़ यात्रा के मार्ग पर खाने-पीने की सभी दुकानों के सामने संचालक का नाम लिखा होना अनिवार्य किया गया है। ऐसा इसलिए ताकि यात्रियों को पता चल सके कि वे किसके यहां से खाना खा रहे हैं।
नहीं लग रहा कोई जुर्माना
नगर निगम ने इस संबंध में सफाई दी है। निगम के अनुसार उज्जैन में इस तरह की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। ना ही दुकानदारों से किसी तरह का जुर्माना वसूला जा रहा है।
उज्जैन नगर निगम का आदेश-
उज्जैन नगर निगम का आदेश
ये खबर भी पढ़िए...
अब घर बैठे कर सकेंगे मंदिर VIP दर्शन बुक, जानें ऑनलाइन वेबसाइट
एक साल पहले लाया था नियम, अभी तक नहीं हुआ अमल
एक साल बाद भी निगम ने इस नियम पर अमल नहीं किया है। ऐसे में मेयर मुकेश टेटवाल ने सावन के दौरान इस नियम का सख्ती से पालन करवाने की बात कही थी। कल से सावन मास शुरू हो रहा है पर नगर निगम के अनुसार इस नियम को अमल करवाने कोई सख्ती के आदेश नहीं दिए गए हैं। ना ही इस संबंध में कोई जांच हो रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
भोले के भक्तों के लिए अच्छी खबर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर श्रद्धालु अर्पित कर सकेंगे जल
उत्तर प्रदेश में क्या है नियम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग