नॉन इंटरलॉकिंग: नर्मदा एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

BP shrivastava | Feb 15, 2024, 09:23 IST
Share
train cancelled
तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के कारण 20 से 25 फरवरी के बीच कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों का रूट बदला रहेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत घुनघुटी स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी ( नॉन इंटरलॉकिंग ) का कार्य 20 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा। जिसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कई ट्रेनों के रुट बदला रहेगा तो कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।

JABALPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत घुनघुटी स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी ( नॉन इंटरलॉकिंग ) का कार्य 20 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा। जिसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग परवर्तित रहेंगे। जबकि कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी।

पमरे से प्रारंभ टर्मिनेट होने वाली निरस्त ट्रेनें


  • 19 फरवरी से 27 फरवरी तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 17 फरवरी से 25 फरवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 22 फरवरी को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 फरवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 19 फरवरी से 25 फरवरी तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 20 फरवरी से 26 फरवरी तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 18 फरवरी से 25 फरवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 19 फरवरी से 26 फरवरी तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 फरवरी से 23 फरवरी तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 22 फरवरी से 24 फरवरी तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 19 फरवरी से 25 फरवरी तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 20 फरवरी 2024 से 26 फरवरी तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

पमरे से गुजरने वाली निरस्त ट्रेनें


  • 9 फरवरी से 26 फरवरी तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 18 फरवरी से 25 फरवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 19 फरवरी से 25 फरवरी तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 20 फरवरी से 26 फरवरी तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  • 26 फरवरी को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 19 फरवरी और 22 फरवरी को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 20 फरवरी और 23 फरवरी को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का रूट बदला


  • ट्रेन 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 18 फरवरी से 23 फरवरी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-नैनपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
  • ट्रेन 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 19 फरवरी से 24 फरवरी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।







Tags:
  • ट्रेनें रद्द
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा