नोनगिर हत्याकांड : पीड़ित के घर पहुंचे चंद्रशेखर रावण, प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2024, 22:46 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के बरोदिया नोनगिरी हत्याकांड मामले को एक सप्ताह होने को है, लेकिन बरोदिया नोनागिर गांव राजनीति की प्रयोगशाला बना हुआ है। जहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा अगले दिन जीतू पटवारी गांव पहुंचे थे, वहीं अब चंद्रशेखर रावण पहुंचे हैं...

नोनगिर हत्याकांड : सागर जिले का बरोदिया नोनगिर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है शनिवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक और राजेंद्र अहिरवार और अंजना अहिरवार के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की, पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

CBI जांच कराए सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन

रावण ने कहा कि पूरे मामले में सीबीआई जांच हो और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर मांगे पूरी नहीं होती तो वह 21 जून से सागर कलेक्टर कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। पिछले दिनों सागर जिले की खुरई तहसील के ग्राम बरोदिया नोनागिर में आपसी झगड़े में मृत हुए राजेंद्र अहिरवार तथा उसके शव वाहन से उसकी रिश्ते की भतीजी की कूदकर हुई मौत का मामला फिलहाल ठंडा होता नहीं दिख रहा।

नोनगिर गांव राजनीति की प्रयोगशाला बना

मामले को एक सप्ताह होने को है, लेकिन बरोदिया नोनागिर गांव राजनीति की प्रयोगशाला बना हुआ है, जहां घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा अगले दिन जीतू पटवारी गांव पहुंचे थे। इसके बाद सूबे के मुखिया मोहन यादव ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया था। वहीं, अब इस घटनाक्रम में ताजी एंट्री भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण की हुई है। शनिवार को भीम आर्मी के सह संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण गांव पहुंचे।

पीड़ित परिवार को 50 लाख की राशि दें

पीड़ितों से मुलाकात की और हजारों लोगों की भीड़ में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मांग रखी कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवार को 50 लाख की राशि देने, पीड़ितों की सुरक्षा आदि मिले। यदि मांगे 15 दिन में पूरी नहीं होंगी तो 21 जून से सागर में धरना दिया जाएगा। इसमें देश भर के लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नोनगिर हत्याकांड
  • भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण
  • बरोदिया नोनागिर
  • राजेंद्र अहिरवार और अंजना अहिरवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा