इंदौर कलेक्टोरेट में अब सहायक खनिज अधिकारी और वाहन चालक पर गड़बड़ियों के चलते कार्रवाई, निर्वाचन में किया अटैच

Jitendra Shrivastava | Feb 01, 2024, 19:22 IST
Share
इंदौर कलेक्टोरेट में अब सहायक खनिज अधिकारी और वाहन चालक पर गड़बड़ियों के चलते कार्रवाई, निर्वाचन में किया अटैच
इंदौर कलेक्टोरेट में अब सहायक खनिज अधिकारी और वाहन चालक पर गड़बड़ियों के चलते कार्रवाई, निर्वाचन में किया अटैच

इंदौर कलेक्टर पद संभालने के बाद आशीष सिंह की अनियमितताओं और गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती जारी है।

संजय गुप्ता. INDORE. इंदौर कलेक्टर पद संभालने के बाद आशीष सिंह की अनियमितताओं और गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती जारी है। ताजा कार्रवाई खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी चेनसिंह डामोर और वाहन चालक मुकेश बड़ोदिया पर की गई है। डामोर को मूल विभाग से हटाकर निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। वहीं बडोदिया को खनिज शाखा से हटाकर महू एसडीएम के ऑफिस में अटैच किया गया है। डामोर का प्रभार जयदेव नामदेव को दिया गया है।

वाहन छोड़ने को लेकर थी शिकायतें

जानकारी के अनुसार कलेक्टर के पास इस तरह की शिकायतें पहुंच रही थी कि डामोर द्वारा वाहनों को पकड़ने और छोड़ने का काम किया जा रहा है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। उनके द्वारा बिना रायल्टी के निकलने वाले अवैध खनिज परिवहन के वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन शिकायतों का कलेक्टर ने परीक्षण कराया और इसके बाद उन्हें अटैच करने के आदेश दे दिए गए।

एक के बाद एक कार्रवाई कर रहे सिंह

कलेक्टर सिंह ने पद संभालने के बाद नकल शाखा, तहसील कार्यालाय कॉलोनी सेल के बाद अब खनिज विभाग में कार्रवाई की है। नकल शाखा की एक महिला कर्मचारी के वीडियो के बाद उन्हें हटाया गया तो वहीं एक बाबू को भी राजस्व नुकसान के चलते हटाया गया। वहीं नायब तहसीलदार और तहसीलदारों को नोटिस जारी किए गए। फिर कॉलोनी सेल में भी कार्रवाई की गई। इसके बाद खनिज विभाग में कार्रवाई की गई है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर कलेक्टोरेट
  • Action against Indore Collectorate
  • Indore Assistant Mineral Officer
  • Mineral Officer attached for election
  • इंदौर सहायक खनिज अधिकारी
  • इंदौर सहायक खनिज अधिकारी पर कार्रवाई
  • खनिज अधिकारी को निर्वाचन में किया अटैच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा