अब राजधानी की मुख्य सड़कों पर नहीं नजर आएंगे ई-रिक्शा

Sanjay Dhiman | Jun 19, 2025, 20:56 IST
Share
e-rickshaws run only in colonies
Photograph: (the sootr)

राजधानी भोपाल के ट्रैफिक के लिए परेशानी का सबब बन चुके ई-रिक्शा को लेकर बड़ा निर्णय हुआ है। अब शहर की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ते नजर नहीं आएंगे। नए निर्णय में अब शहर की कॉलोनियों में ही ई-रिक्शा चलाने की अनुमति होगी।

राजधानी भोपाल के ट्रैफिक के लिए परेशानी का सबब बन चुके ई-रिक्शा को लेकर बड़ा निर्णय हुआ है। अब शहर की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ते नजर नहीं आएंगे। नए निर्णय में अब शहर की कालोनियों में ही ई-रिक्शा चलाने की अनुमति होगी।

गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। शुक्रवार से ही शहर की सभी मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस बैठक में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायणी मिश्र, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शहर के मुख्य मार्गो पर लगातार बिगड़ती ट्रैफिक की समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सात दिन के लिए ट्रायल पर होगा प्रयोग

बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार 20 जून से ही शहर की सभी मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा संचालन को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अब यह ई-रिक्शा केवल शहर की कालोनियों में ही सवारियों को लाने ले जाने का काम करेंगे।

यह निर्णय प्रायोगिक रूप से सात दिनों के लिए लिया गया है। 27 जून को आयोजित अगली बैठक में मिलने वाले परिणामों पर चर्चा के बाद स्थायी नीति बनाई जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

भोपाल में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के पोस्टर पर चढ़ाया दूध, बीजेपी ने कसा तंज

इंदौर के राजा और सोनम के परिजनों पर मानहानि का केस नहीं करेगी मेघालय सरकार, परिजनों ने मांगी थी माफी

सुस्त रफ्तार बिगाड़ती है यातायात व्यवस्था

शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर इस समय ई-रिक्शा दौड़ रहे है। ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से चौक चौराहों पर सवारियों को उतारने-बैठाने का काम करते हैं। इस दौरान तेज ट्रैफिक के बीच ई-रिक्शा की धीमी रफ्तार कई बार परेशानी का कारण बन जाती है। इससे ट्रैफिक जाम व हादसे सामने आते हैं। शहर का रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैण्ड क्षेत्र इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 15 सौ ई-रिक्शा

राजधानी में ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार शहर की सड़कों पर 15 सौ से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। ई-रिक्शा बिना किसी रूट प्लान व नियमों के चलाए जा रहे हैं, जिससे परेशानियां बढ़ रही हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के नए नियम जारी, प्रमोशन कमेटी में शामिल होंगे ये अधिकारी

छत्तीसगढ़ में गो तस्करी, जंगलों से सीमाओं तक बिछा है जाल

सड़कों पर जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा

बैठक के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा के कारण जाम के हालात बन रहे है। इनकी संख्या में भी तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या को लेकर चर्चा हुई है। कालोनियों में ई-रिक्शा संचालन से लोगों को सुलभ परिवहन की सुविधा मिलेगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भोपाल
  • परिवहन विभाग
  • पुलिस कमिश्नर
  • ई-रिक्शा
  • जाम
  • भोपाल सांसद आलोक शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती