अब MP पर्यटन निगम 30 की जगह 60 या 90 साल के लिए लीज पर देगा संपत्ति!
Raj Singh | Dec 19, 2024, 15:58 IST
mp pryatan
मध्य प्रदेश पर्यटन निगम अब अपनी संपत्तियों को निजी निवेशकों को 60 से 90 साल की लीज पर देने की योजना बना रहा है। इससे निवेशक बड़े पैमाने पर निवेश कर सकेंगे और राज्य में पर्यटन सुविधाओं में सुधार होगा।
मध्य प्रदेश पर्यटन निगम अब अपनी संपत्तियों को निजी निवेशकों को 60 से 90 साल की लीज पर देने की योजना बना रहा है।इससे निवेशक बड़े पैमाने पर निवेश कर सकेंगे और राज्य में पर्यटन सुविधाओं में सुधार होगा। फिलहाल, निगम खजुराहो कन्वेंशन सेंटर, हलाली डैम स्थित सम्राट अशोक रिट्रीट और तिघरा रेस्टोरेंट को लीज पर देने की तैयारी कर रहा है।
वन्यजीवन और पर्यटन : मध्यप्रदेश में वन्यजीवन की समृद्धि और पर्यटन का अनोखा अनुभव
वहीं इस पूरे मामले को लेकर पर्यटन निगम के एमडी इलैया राजा टी ने कहा कि पर्यटन नीति में 30, 60 और 90 साल की लीज के प्रावधान थे, पर अब तक 30 साल तक के अनुबंध होते रहे हैं। अब 30 साल के बाद दो बार में सहमति से 30-30 साल की अवधि बढ़ सकेगी। अनुबंध में शर्ते शामिल करेंगे। बड़े निवेश पर जोखिम नहीं रहेगा, निवेशक लंबी योजना से काम कर पाएंगे।
18 संपत्तियां लीज पर
पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निगम अपनी नीति में बदलाव करेगा। अब तक जो 18 संपत्तियां लीज पर दी गई हैं, वे 30 साल के लिए थीं, लेकिन अब निवेशक लंबी अवधि के संचालन अधिकार चाहते हैं। इससे उनका निवेश सुरक्षित रहेगा। हाल ही में निगम की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। खजुराहो कन्वेंशन सेंटर का अनुबंध एक निजी कंपनी के साथ पिछले महीने शर्तों के उल्लंघन के कारण समाप्त कर दिया गया था। इस कंपनी को प्रोजेक्ट से सही लाभ नहीं मिल रहा था, और वह बिजली बिल भी नहीं चुका रही थी। अब, निगम ने सेंटर के पास स्थित जमीन को भी लीज अनुबंध में शामिल करने का फैसला किया है। इसके अलावा, हलाली डैम पर स्थित सम्राट अशोक रिट्रीट भी अब निजी क्षेत्र को लीज पर दिया जाएगा, जिससे यहां की सुविधाओं में और सुधार हो सकेगा।
वन्यजीवन और पर्यटन : मध्यप्रदेश में वन्यजीवन की समृद्धि और पर्यटन का अनोखा अनुभव
पर्यटन निगम के एमडी इलैया राजा टी ने क्या कहा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari