लाड़ली बहनों के लिए एक और खुशखबरी, अब 21 साल से अधिक उम्र वाली अविवाहित बहनों को भी मिलेगा लाभ
The Sootr | Sept 23, 2023, 24:00 IST
लाड़ली बहनों के लिए एक और खुशखबरी, अब 21 साल से अधिक उम्र वाली अविवाहित बहनों को भी मिलेगा लाभ
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार लाड़ली बहनों के लिए एक और खुशखबरी लेकर आई है। लाड़ली बहना योजना में अब 21 वर्ष से अधिक उम्र वाली अविवाहित बहनों को भी लाभ मिलेगा
JAWALPUR. मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार लाड़ली बहनों के लिए एक और खुशखबरी लेकर आई है। लाड़ली बहना योजना में अब 21 वर्ष से अधिक उम्र वाली अविवाहित बहनों को भी लाभ मिलेगा। सीएम शिवराज ने जबलपुर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ये बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने एक्स हैंडल से भी इस घोषणा की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि 'ऐसी बहनें जो 21 वर्ष से अधिक की हैं और जिन्होंने विवाह नहीं किया, ऐसी बहनें लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र हैं उनका नाम भी लाड़ली बहना योजना में जोड़ा जाएगा।'
बता दें कि जबलपुर में हुई जन आशीर्वाद यात्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की गौतम जी की मडिया के पास हनुमान जी की दर्शन के बाद शुरू हुई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दो विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रोड शो भी किया। यात्रा में मंत्री हरदीप सिंह डंग और सांसद राकेश सिंह समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।
सीएम शिवराज सिंह ने मीडिया से बात करते समय कहा कि कांग्रेस बौखला गई है। बीजेपी सरकार की योजनाओं की वजह से जनता हमें आशीर्वाद दे रही है। कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही है, इसलिए उनके खिलाफ लोगों में आक्रोश है। यात्रा में मौजूद मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि राजनीति के पीएम मोदी, विराट कोहली हैं। जो दूर दृष्टि के चौके और छक्के लगा रहे हैं।
इस यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान तीन घंटे देरी से जबलपुर पहुंचे। जिस वजह से इंतजार करते हुए कई महिलाएं चली गईं थी। करीब शाम को 7 बजे जब मुख्यमंत्री पश्चिम विधानसभा पहुंचे तब सिर्फ उनकी सभा में भीड़ नजर आई। जबकि पीछे कुर्सियां खाली हो गई थी।
हनुमान जी की दर्शन से शुरू हुई यात्रा
जनता हमें आशीर्वाद दे रही है: सीएम
तीन घंटे देरी से पहुंचे सीएम
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj