Nursing Exam : नर्सिंग परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें क्यों अटके थे ये एग्जाम

Jitendra Shrivastava | Jun 26, 2024, 18:51 IST
Share
Nursing Exam Calendar released
Nursing Exam Calendar released

बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े के बीच सरकार ने छात्रों की परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। सालों से अटके इन छात्रों की परीक्षा अगस्त में होगी। ये परीक्षा नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की वजह से अटकी थी...

Nursing Exam : मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े के बीच सरकार ने छात्रों की परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। सालों से अटके इन छात्रों की परीक्षा अगस्त में होगी। इस कैलेंडर के अनुसार बीएससी नर्सिंग फर्स्ट इयर की परीक्षा 8 अगस्त से 27 अगस्त, एमएससी नर्सिंग फर्स्ट इयर की 13 अगस्त से 27 अगस्त तक होगी। इसी तरह पीबी बीएससी फर्स्ट इयर की परीक्षा 6 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होगी।

देखें कैलेंडर...

Nursing Exam 
Nursing Exam 
Nursing Exam 
Nursing Exam 

Nursing Exam 
Nursing Exam 
Nursing Exam 
Nursing Exam 

ये खबर भी पढ़ें...

फीस से मालामाल हो रहा ESB, फिर भी एग्जाम के लिए दूसरों के भरोसे

इसलिए अटकी थी छात्रों की परीक्षा

इन एक लाख छात्रों की परीक्षा नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की वजह से अटकी थी। इस फर्जीवाड़े की शुरुआत 2020 से हुई थी। 2019 तक प्रदेश में 450 नर्सिंग कॉलेज पंजीकृत थे, लेकिन 2020 से 2022 तक 200 नए नर्सिंग कॉलेज पंजीकृत हुए। यहीं से इन कॉलेजों को लेकर कुछ लोगों ने अदालत में याचिकाएं दायर कर दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कॉलेज फर्जी हैं। इन याचिकाओं को सुनने के बाद कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को दे दी। सीबीआई ने पहले चरण में प्रदेश के 700 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेजों में से करीब 308 कॉलेजों की जांच की। इसमें सीबीआई ने 169 नर्सिंग कॉलेजों को सूटेबल यानी पूर्ण, 66 कॉलेजों को अनसूटेबल यानी अपूर्ण कैटेगरी में रखा, जबकि 73 कॉलेजों को अनुपयुक्त बता दिया। इन सभी कॉलेजों में एक लाख से ज्यादा छात्रों ने एडमिशन लिया था।

Tags:
  • Nursing Exam
  • नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े
  • परीक्षा का कैलेंडर जारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा