OBC चेहरे की प्राथमिकता के साथ कल हो सकती है BJP विधायक दल की बैठक, प्रहलाद पटेल का नाम सबसे आगे

Chakresh | Dec 08, 2023, 24:00 IST
Share
OBC चेहरे की प्राथमिकता के साथ कल हो सकती है BJP विधायक दल की बैठक, प्रहलाद पटेल का नाम सबसे आगे
OBC चेहरे की प्राथमिकता के साथ कल हो सकती है BJP विधायक दल की बैठक, प्रहलाद पटेल का नाम सबसे आगे

सीएम चेहरे को चुनने के बीच कंद्रीय नेतृत्व ने मप्र में चुने गए बिल्कुल नए ओबीसी विधायकों की लिस्ट मांगी है। 10 दिसंबर को भाजपा दफ्तर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

BHOPAL. MP का मुख्यमंत्री कौन? यह सवाल सभी के मन में है। एमपी में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीजेपी में विचार-मंथन जारी है। पूरी संभावना है कि आज (शुक्रवार) को ऑब्जर्वर की नियुक्ति हो सकती है। और शनिवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें सीएम चेहरे पर फैसला हो सकता है। इधर मप्र के राजनीतिक गणित को देखते हुए ओबीसी चेहरे को ही चुने जाने की ज्यादा संभावनाएं जताई जा रही हैं। इधर, दिल्ली में डेरा डाले बड़े नेताओं में प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा भी भोपाल लौट आए हैं। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले ही कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस रविवार को खत्म हो जाएगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यह तय करना पार्टी का काम है।

इस तरह चलती रहा सियासी घटनाक्रम

  • गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम हाउस पहुंचकर PM मोदी से मुलाकात की।
  • भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई।
  • सीएम शिवराज सिंह श्योपुर में रहे।
  • ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर के पोस्टर लगे। जिस पर लिखा है- बॉस।
  • वीडी शर्मा ने नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
  • प्रहलाद पटेल ने मुरली मनोहर जोशी से आशीर्वाद लिया।
  • देर रात सभी नेता भोपाल वापस लौट आए।

  • सीएम को लेकर पार्टी के मन में क्या चल रहा।

सीएम चेहरे को चुनने के बीच कंद्रीय नेतृत्व ने मप्र में चुने गए बिल्कुल नए ओबीसी विधायकों की लिस्ट मांगी है। 10 दिसंबर को भाजपा दफ्तर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। ऑब्जर्वर इसमें विधायक दल के नेता यानी सीएम के चेहरे की घोषणा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, आलाकमान मप्र में सीएम को लेकर ओबीसी सीएम की ओर बढ़ रही है। शिवराज सिंह चौहान के बदलने की स्थिति में प्रहलाद पटेल का नाम सबसे आगे है। बिल्कुल नया ओबीसी फेस देने पर भी विचार हो रहा है। अगर ओबीसी कार्ड नहीं चला तो ऐसे में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी डिप्टी सीएम के फॉर्मूले को लागू किया जाएगा।

माेदी भगवान का वरदान : सीएम

सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को श्योपुर पहुंचे। यहां लाड़ली बहना सम्मेलन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भगवान का वरदान हैं। सीएम ने कहा कि मैं वचन देने आया हूं कि तुम्हारा हूं और तुम्हारे लिए हमेशा खड़ा हूं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण भाजपा 163 सीटें जीती है।

Tags:
  • CM FACE OF MADHYA PRADESH
  • OBC FACE MAY BE CM OF MADHYA PRADESH
  • PRAHLAD SINGH PATEL
  • SHIVRAJ SINGH
  • MP BJP NEWS
  • मध्य प्रदेश का सीएम चेहरा
  • ओबीसी चेहरा बन सकता है मध्य प्रदेश का सीएम
  • प्रहलाद सिंह पटेल
  • शिवराज सिंह
  • एमपी बीजेपी समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा