आय 8 लाख से ज्यादा, नहीं मिलेगा OBC आरक्षण, रेलवे कर्मचारी की याचिका HC से खारिज

Rohit Sahu | Apr 19, 2025, 10:31 IST
Share
hc gwalior obc reservation
hc gwalior obc reservation

रेलवे कर्मचारी की बेटी के लिए ओबीसी प्रमाणपत्र मांगने वाली याचिका हाईकोर्ट ने यह कहते हुए खारिज की कि आय 8 लाख से अधिक होने पर क्रीमीलेयर में माना जाएगा।

MP News: एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने शुक्रवार को एक अहम आदेश सुनाया। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, तो वह ओबीसी क्रीमीलेयर श्रेणी में आएगा। इस स्थिति में उसे ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकेगा।

रेलवे कर्मचारी ने मांगा था ओबीसी सर्टिफिकेट

यह आदेश ललित नारायण धाकड़ नामक रेलवे कर्मचारी की याचिका पर दिया गया, जिन्होंने अपनी बेटी के लिए ओबीसी प्रमाणपत्र की मांग की थी। ललित नारायण धाकड़ ने यह तर्क दिया कि एसडीओ द्वारा उनका आवेदन अमान्य कर दिया गया और इसके बाद कलेक्टर एवं संभागायुक्त ने भी उनके पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया।

कोर्ट ने कहा आय क्रीमीलेयर की सीमा से पार

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि आय चाहे वेतन से हो या अन्य किसी स्रोत से, यदि कुल वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है तो व्यक्ति क्रीमीलेयर में ही माना जाएगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता का यह तर्क कि अन्य स्रोत से आय कम है, इस स्थिति में कोई महत्व नहीं रखता जब वेतन से ही कुल आय क्रीमीलेयर की सीमा पार कर रही हो। बता दें कोर्ट में रेलवे कर्मचारी ने अपनी सैलरी से आय 13.73 लाख रुपए बताई है।

क्या है क्रीमी लेयर (Creamy Layer)?

क्रीमी लेयर वह श्रेणी है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उन लोगों को दर्शाती है जो आर्थिक या सामाजिक रूप से अपेक्षाकृत समृद्ध हैं। इस वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में मिलने वाले आरक्षण (ओबीसी रिजर्वेशन) का लाभ नहीं दिया जाता। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षण (obc reservation) का लाभ वास्तव में वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें..,27% ओबीसी आरक्षण की राह का एक और रोड़ा हुआ खत्म

वर्तमान में लिमिट 8 लाख रुपए

वर्तमान में, जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें क्रीमी लेयर में शामिल माना जाता है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सेवाओं में ग्रुप A और B स्तर के अधिकारियों के बच्चों को भी इस श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे पेशेवरों के बच्चों को भी क्रीमी लेयर के अंतर्गत गिना जाता है। गौरतलब है कि 2017 के बाद से क्रीमी लेयर की आय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि पहले इसे हर तीन साल में रिव्यू किया जाता था।

यह भी पढ़ें...ओबीसी आरक्षण पर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक, महाधिवक्ता के बयान ने खोली कई परतें

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी हाईकोर्ट
  • ओबीसी आरक्षण
  • हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच
  • ओबीसी रिजर्वेशन
  • obc reservatio
  • क्रीमी लेयर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग