MP में अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस बीमा योजना का लाभ, पेंशनर्स को लेकर फैसला जल्द

The Sootr | Jun 12, 2025, 19:33 IST
Share
officials-employees-cashless-insurance-scheme-pensioners-decision
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री केयर कैशलेस योजना की अंतिम रूपरेखा तैयार की है। 13 जून को मुख्यमंत्री इस पर अंतिम फैसला लेंगे। पेंशनर्स को भी इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर फैसला इस बैठक में होगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए राहत की सौगात तैयार है। राज्य सरकार सीएम केयर कैशलेस योजना की अंतिम रूपरेखा तैयार करने की दिशा में निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

13 जून, शुक्रवार को मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस योजना पर मुहर लगाएंगे। हालांकि इस बीच एक बड़ा सवाल यह है कि क्या पेंशनर्स को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा? अब पेंशनर वर्ग की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी या नहीं।

क्या है सीएम केयर योजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में इस योजना का ऐलान किया था। इसके तहत प्रदेश के 10 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी देशभर में किसी भी अस्पताल में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। पहले सामने आया था कि इलाज की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपए रखी जाएगी, लेकिन अब योजना को और भी व्यापक बनाते हुए इलाज की लिमिट को अनलिमिटेड किया जाएगा।

अब किस बीमारी के लिए कितनी राशि मिलेगी, इसका निर्धारण आयुष्मान कार्ड के हिसाब से किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आयुष्यान योजना में एक बीमारी के लिए 50 हजार तय हैं तो प्रदेश सरकार की कैशलेस बीमा योजना में भी संबंधित कर्मचारी को उसी हिसाब से उस बीमारी के लिए 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें... MP सरकार की जबरदस्त योजना, केवल 10 रूपए में होगी ग्रेजुएशन, ऐसे करें आवेदन

हर महीने 250 रुपए से 1200 रुपए तक प्रीमियम

सरकार यह व्यवस्था कर्मचारियों से अंशदान यानी प्रीमियम लेकर संचालित करेगी। यह प्रीमियम पदनाम और वेतन के आधार पर तय होगा। न्यूनतम 250 रुपए से लेकर अधिकतम 1200 रुपए तक प्रीमियम के रूप में लिए जाएंगे। अभी तक की रूपरेखा में पेंशनर्स को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

यदि उन्हें योजना में शामिल किया जाता है तो कई सवाल उठेंगे... जैसे क्या उनके लिए अंशदान की अलग व्यवस्था होगी? क्या इलाज की सीमा अलग रखी जाएगी? क्या उनका इलाज भी पूरे देश में कैशलेस होगा? सीएम की 13 जून की बैठक में इन सभी बिंदुओं पर अंतिम फैसला होगा।

वित्त विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग योजना का प्रारूप पहले ही तैयार कर चुके हैं। फायनेंस विभाग पेंशनर्स को कैशलेस बीमा योजना का लाभ देने पर पहले आपत्ति जता चुका है। अब पेंशनर्स को लेकर सीएम की बैठक में पूरी स्थिति साफ होगी।

यह भी पढ़ें... एमपी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023: 6423 उम्मीदवार सफल... 561 ने रिपोर्ट ही नहीं किया

कैशलेस सुविधा क्यों है जरूरी

वर्तमान में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम 2022 के तहत कर्मचारी इलाज कराते हैं और फिर रिम्बर्समेंट के लिए लंबी और जटिल प्रक्रिया से गुजरते हैं।

इनडोर (अस्पताल में भर्ती होने पर)

5 लाख रुपए तक का क्लेम संभागीय सरकारी अस्पताल की कमेटी तय करती है। 5 से 20 लाख रुपए तक के मामलों पर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक की अध्यक्षता में बनी कमेटी फैसला करती है।

यह भी पढ़ें... Monsoon Update: एमपी में जल्द बरसेंगे बादल, 14 जून तक मानसून की धमाकेदार एंट्री !

आउटडोर (बिना भर्ती इलाज)

सालाना 20 हजार रुपए तक की सीमा है, जिसमें हर तीन माह में 8 हजार से ज्यादा नहीं हो सकता। इसके लिए जिला मेडिकल बोर्ड की स्वीकृति जरूरी होती है।

रिम्बर्समेंट की खामियां और कर्मचारियों की पीड़ा

दरअसल, रिम्बर्समेंट के लिए मिलने वाला बजट शहरी कर्मचारियों पर पहले ही खर्च हो जाता है। ग्रामीण और फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को अगले वित्तीय वर्ष तक इंतजार करना पड़ता है। दूसरा, अप्रूवल, मेडिकल बोर्ड, दस्तावेज और स्वीकृति की लंबी प्रक्रिया ने कर्मचारियों को इलाज से ज्यादा कागजों की दौड़ में उलझा दिया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्य प्रदेश | अफसर | मुख्यमंत्री मोहन यादव

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • कर्मचारी
  • अफसर
  • पेंशनर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा