MP Monsoon Update: जल्द बरसेंगे बादल, 16 जून तक मानसून की धमाकेदार एंट्री !

Sandeep Kumar | Jun 12, 2025, 19:01 IST
Share
monsoon-update-madhya-pradesh
monsoon-update-madhya-pradesh

एमपी के अधिकांश हिस्से नौतपा की जल रहे हैं। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुंदेलखंड, ग्वालियर और चंबल संभाग में यह 44 डिग्री को पार कर गया है।

Monsoon Update: मध्य प्रदेश में आमतौर पर 16 जून तक मानसून आ जाता है। अभी इसमें कुछ दिन बाकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की तारीख बताना मुश्किल है, लेकिन अब स्थिति बेहतर दिख रही है। मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। जैसे ही महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह से छा जाएगा, मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री होगी। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में मानसून मध्य प्रदेश पहुंच सकता है।

मानसून का इंतजार खत्म होने को...

हर साल की तरह इस बार भी 16 जून तक मानसून आ सकता है। बताया जा रहा है कि मानसून महाराष्ट्र में ही अटका हुआ है। हालांकि, अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। दक्षिण भारत में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का मानना है कि जल्द ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मानसूनी हवाएं दस्तक दे देंगी।

ये खबर भी पढ़िए...14 जून तक भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, तंदूर बना श्रीगंगानगर

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, हीटवेव के बाद बारिश-आंधी का अलर्ट

14 जून से फिर सक्रिय होने के संकेत

मौसम विशेषज्ञ मानते हैं कि 16 जून से मानसून मजबूत हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय हैं, जो बारिश के लिए अनुकूल स्थितियां बना रहे हैं। अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी है, जिससे हवाओं का प्रवाह बदलेगा और नमी युक्त बादल प्रदेश में प्रवेश कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: एमपी में 14-15 जून तक मानसून की एंट्री, 6 शहरों में पारा 44 पार, जानें मौसम का हाल

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: एमपी में मानसून की एंट्री में देरी, 25 शहरों का पारा हुआ 40 पार, जानें मौसम का हाल

दो दिन और सताएगी गर्मी

अभी अगले दो दिन गर्म हवाओं और तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। ग्वालियर और चंबल संभाग में हीटवेव अगले तीन दिनों तक बनी रहने की संभावना है। हालांकि, जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather news

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • मानसून
  • mp weather alert
  • Monsoon Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि