MP Weather Update: एमपी में 14-15 जून तक मानसून की एंट्री, 6 शहरों में पारा 44 पार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Published:
Share
mp weather update monsoon entry
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम को कुछ जिलों में मौसम में बदलाव आया। भोपाल में रात करीब 9 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। टीकमगढ़ के मऊ घाट में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई, और यहां चने के आकार के ओले भी गिरे। विदिशा और रायसेन में भी बारिश हुई।

वहीं, इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। ग्वालियर सहित 6 शहरों में तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। छतरपुर जिले का नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुना में तापमान 44.5 डिग्री, ग्वालियर और शाजापुर में 44.2 डिग्री और शिवपुरी व टीकमगढ़ में 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को खजुराहो (छतरपुर) में 43.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 43.2 डिग्री, सागर में 42.6 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, सतना में 42.4 डिग्री, धार में 42.3 डिग्री, सीधी में 42.2 डिग्री, रीवा में 42 डिग्री, रतलाम में 41.6 डिग्री, उमरिया में 41.5 डिग्री और खरगोन में 40.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा।

वहीं, बड़े शहरों में बुधवार को भोपाल में तापमान 42.6 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री और जबलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस मजालखंड (बालाघाट) में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

6a723fc1-6e9
6a723fc1-6e9


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 159 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 94 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 114, इंदौर में 117 और भोपाल में 123 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

7bff9b9e-1ff
7bff9b9e-1ff


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्व राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना चक्रवात अब कम दबाव क्षेत्र में बदलकर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही, तमिलनाडु पर शियर जोन भी सक्रिय है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से मानसून के सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है।

जहां बारिश नहीं, वहां बनी रहेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को भी इसी तरह का मौसम जारी रहेगा। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून से बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा, लेकिन जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।

14-15 जून तक मानसून की एंट्री

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मानसून की गतिविधियां बढ़ी हैं और अब यह आगे बढ़ने की संभावना है। अनुमान के अनुसार, मानसून पूर्वी हिस्से से प्रदेश में प्रवेश करेगा, जिससे मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मानसून की एंट्री के अगले 5-6 दिन, यानी 20 जून तक, यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। पिछले साल 21 जून को एमपी में मानसून की एंट्री हुई थी, इस बार यह 5-6 दिन पहले आ सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | एमपी मौसम | मॉनसून | MP weather Forecast | MP Weather update | mp news hindi

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश
  • मानसून
  • मॉनसून
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • mp news hindi
  • मौसम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर