OLA ऑटो ड्राइवर की शर्मनाक हरकत, बाथरूम करने के बहाने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट

The Sootr | Apr 30, 2025, 15:39 IST
Share
OLA STORY
OLA STORY

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। ओला ऑटो चालक ने एक महिला से अश्लील हरकत की। ऑटो चालक ने महिला से बाथरूम जाने का बहाना बना कर उसे गाड़ी रोकी और फिर...

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शर्मसार करने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक ओला ऑटो चालक ने सवारी के रूप में यात्रा कर रही एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह घटना न केवल सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता को भी उजागर करती है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, ऐशबाग निवासी आरोपी आमिर साहिद, जो ओला ऑटो चालक है, वह एक महिला को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले जा रहा था। रास्ते में उसने अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी रोक दी और बाथरूम करने के बहाने महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए इस हरकत की शिकायत तुरंत बैरागढ़ पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

बैरागढ़ थाना प्रभारी अशोक कुमार गौतम ने बताया, “आरोपी आमिर साहिद ने महिला के साथ अश्लील व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।” पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

खबर यह भी...भोपाल लव जिहाद: हिंदू लड़कियों को फंसाने का अड्डा बना रेस्टोरेंट, पुलिस ने जड़ा ताला

महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना भोपाल में सार्वजनिक परिवहन और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ऑटो चालकों की पृष्ठभूमि जांच और नियमित निगरानी को और सख्त किया जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ओला चालकों की मनमानियों से जुड़े कई अन्य मामले

बेंगलुरु (2016): एक महिला ने ओला कैब चालक पर रात में अनुचित व्यवहार और पीछा करने का आरोप लगाया था। इस मामले में ओला ने चालक को निलंबित कर दिया था, लेकिन पीड़िता ने कंपनी की शिकायत प्रक्रिया को अप्रभावी बताया। यह घटना सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से चर्चित हुई थी।

दिल्ली (2018): एक ओला चालक पर महिला सवारी के साथ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा। पुलिस ने मामला दर्ज किया, और ओला ने चालक को अपनी सेवा से हटा दिया। इस घटना ने दिल्ली में कैब सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

हैदराबाद (2019): एक महिला ने ओला चालक पर गलत रास्ते से ले जाने और आपत्तिजनक व्यवहार करने की शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की, और ओला ने आंतरिक जांच का दावा किया।

खबर यह भी...भोपाल लव जिहाद केस में नया खुलासा, पांचवी पीड़िता आई सामने, महिला आयोग ने संभाला मोर्चा

इसके अलावा और भी कई मामले रोजाना एप संचालित कैब और ऑटो रिक्शा चालकों से जुड़े आते रहते है जिसमे सवारी से बत्तमजी , महिलाओं से अभद्रता शामिल है लेकिन कई मामले थानों तक नही पहुंच पाते लिहाजा उनका कोई आंकड़ा नहीं होता है ।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Bairagarh | bhopal news hindi | accused auto driver arrested | mp news hindi | ola auto

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • accused auto driver arrested
  • mp news hindi
  • Bairagarh
  • बैरागढ़
  • bhopal news hindi
  • ola auto
  • ओला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा