ओंकारेश्वर में दर्शन व्यवस्था में बड़े बदलाव, भक्तों को मिलेगी कई नई सुविधाएं...

Amresh Kushwaha | Jul 11, 2025, 16:05 IST
Share
omkareshwar-darshan-arrangement-changes
omkareshwar-darshan-arrangement-changes

ओंकारेश्वर के मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए है। इसमें दर्शन व्यवस्था से लेकर कई बदलाब हुए है। जानिए क्या-क्या हुए हैं बदलाव...

ओंकारेश्वर, जो कि मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है, हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। खासतौर पर श्रावण मास के दौरान यहां भारी संख्या में भक्तों की आमद होती है। इस साल 14 जुलाई से 28 अगस्त तक कुल 6 सोमवार पड़ रहे हैं। इसके कारण प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी की है। ओंकारेश्वर के मंदिर प्रशासन के जरिए कई अहम बदलावों और व्यवस्थाओं की घोषणा की गई है, ताकि भक्तों को बिना किसी परेशानी के दर्शन का लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़िए...ओंकारेश्वर बांध प्रभावितों के मुआवजा विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, ACS राजेश राजौरा को नोटिस

ओंकारेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव

श्रावण मास के दौरान ओंकारेश्वर में विशेष दर्शन प्रबंध किए गए हैं। यह भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। खासतौर पर शनिवार, रविवार और सोमवार को विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। वीआईपी दर्शन अब केवल प्रोटोकॉल से संबंधित व्यक्तियों के लिए होंगे, जबकि सामान्य भक्तों के लिए मंदिर में लाइन में लगना अनिवार्य होगा।
सभी श्रद्धालुओं के लिए सुबह 9:00 बजे तक विशेष दर्शन की सुविधा रहेगी। इसके बाद वे आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगने के लिए बाध्य होंगे। प्रशासन ने भक्तों के दर्शन के समय को और सरल बनाने के लिए दोपहर 12:20 से 1:20 तक मंदिर बंद रखने के समय को कम कर दिया है। अब मंदिर जल्दी खुलेगा। इससे दर्शन में कोई अवरोध नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर की यात्रा अब होगी और भी आसान, जानिए नई योजनाओं के बारे में!

ओंकारेश्वर में बदली दर्शन व्यवस्था को पांच प्वाइंट में समझें...



  1. दर्शन व्यवस्था में बदलाव: ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। शनिवार, रविवार और सोमवार को भक्तों के लिए लाइन में लगना अनिवार्य होगा। वीआईपी दर्शन केवल प्रोटोकॉल से जुड़े व्यक्तियों के लिए होंगे।
  2. स्वास्थ्य सेवाएं: मंदिर ट्रस्ट ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है। तीन डॉक्टर नियमित रूप से तैनात होंगे। घाटों पर ऑक्सीजन सिलिंडर और प्राथमिक उपचार केंद्र लगाए जाएंगे।
  3. नर्मदा नदी के घाटों पर सुरक्षा प्रबंध: घाटों पर सुरक्षा नावें तैनात की जाएंगी। नए अनाउंसमेंट सिस्टम के साथ स्थानीय प्रशासनिक टीमों को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
  4. नौका विहार पर प्रतिबंध: नर्मदा नदी में डीजल इंजन वाली नावों पर रोक लगा दी गई है। केवल पेट्रोल चालित नावों को अनुमति दी जाएगी।
  5. यातायात प्रबंध: कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए इंदौर-खंडवा इच्छापुर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो रिक्शा को नगर की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ओंकारेश्वर मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था

ओंकारेश्वर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए, मंदिर ट्रस्ट ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है। तीन डॉक्टर नियमित रूप से तैनात किए जाएंगे। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से एक अतिरिक्त डॉक्टर उपलब्ध कराया जाएगा।

सभी प्रमुख घाटों पर ऑक्सीजन सिलिंडर और प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...ओंकारेश्वर में बनेगा महालोक, राम मंदिर जैसा बनेगा शिवमंदिर, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

नर्मदा नदी के घाटों होंगे सुरक्षा प्रबंध

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। घाटों पर सुरक्षा नावें तैनात की जाएंगी। नगर परिषद को एक नया अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कोटवार, पटवारी, आरआई जैसी स्थानीय प्रशासनिक टीमों को घाटों पर ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

इसके अलावा, ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नौका विहार के दौरान डीजल इंजन वाली नावों पर रोक लगा दी गई है। अब केवल पेट्रोल चालित इंजन वाली नावों को ही अनुमति दी जाएगी।

कांवड़ियों को मिलेगी यातायात में सुविधा

यातायात के प्रबंधन के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। ऑटो रिक्शा को नगर की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऑटो स्टैंड को दंडी आश्रम, पुराने बस स्टैंड और बालवाड़ी तक सीमित कर दिया गया है।

श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए इंदौर-खंडवा इच्छापुर सड़क मार्ग पर एक माह तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बड़े वाहनों को धमनोद खंडवा महाराष्ट्र की ओर भेजा जाएगा, जबकि छोटे वाहन, कार, बस और पेट्रोल-डीजल टैंकरों को निकासी की अनुमति होगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

ओंकारेश्वर दर्शन | omkareshwar darshan | Shravan month | Devotees | Narmada River | सुरक्षा व्यवस्था | Security Arrangement | Madhya Pradesh | MP News | MP

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • Narmada River
  • नर्मदा नदी
  • Devotees
  • सुरक्षा व्यवस्था
  • श्रद्धालु
  • Security Arrangement
  • श्रावण मास
  • ओंकारेश्वर दर्शन
  • omkareshwar darshan
  • Shravan month
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज