जनता के खर्च पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, एक नोट, एक वोट का नारा दे रहे प्रत्याशी दिनेश यादव

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जनता से 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक का दान लेगी। कांग्रेस जनता के खर्च पर चुनाव लड़ेगी। जबलपुर में लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव एक नोट, एक वोट का नारा दे रहे हैं।

Advertisment
author-image
Rahul Garhwal
New Update
One note one vote slogan of Congress candidate Dinesh Yadav in Jabalpur loksabha election
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

One Note One Vote

नील तिवारी, JABALPUR. वो दिन हवा हुए जब चुनाव के दौरान वोट के बदले नोट देने के मामले सामने आते थे। अब राजनीतिक पार्टियों का जनता को सीधा संदेश है कि वोट भी दो और नोट भी दो। वैसे तो लगभग सभी पॉलिटिकल पार्टियों ने ऑनलाइन डोनेशन के लिए अपने डोनेशन लिंक बना रखे हैं, लेकिन कांग्रेस के खाते चीज हो जाने के बाद अब कांग्रेस जनता के बीच पहुंचकर उनसे नोट मांग रही है।

 

एक नोट, एक वोट

जबलपुर के नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि एक समय था जब शरद यादव जबलपुर से चुनाव में खड़े हुए थे और उस समय एक नोट, एक वोट का नारा बुलंद किया गया था। अब आज की स्थिति में कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए इस नारे को दोहराया जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता जबलपुर के सभी 79 वार्ड सहित कैंट विधानसभा के 8 वार्डों में घर-घर जाकर नोट मांगेंगे, जिसके लिए बाकायदा उन्होंने कलेक्शन बॉक्स या कहें दान पात्र भी बनवा लिए हैं। इन दान पात्रों के जरिए कांग्रेस जनता से चुनाव लड़ने के लिए रकम एकत्रित करेगी, जिसमें आम जनता 10 रु से लेकर 100 रु तक का सहयोग कर सकती है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के अनुसार जिस घर से उन्हें आर्थिक सहयोग मिलेगा, वहां से वोट मिलने की भी गारंटी मिल जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए..

शिक्षा के अधिकार पर शासन के नए सर्कुलर पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, ज्यादा हो चुके एडमिशन उलझे

शोभा ओझा ने प्रदेशाध्यक्ष को भेजा था मैसेज- बहन की तबीयत नाजुक, इसलिए अभी पार्टी का काम नहीं कर पाऊंगी, प्रभार से हटीं

करोड़पति प्रत्याशी घर-घर मांग रहे चंदा

जबलपुर में चुनाव मैदान में उतरे कुल 19 प्रत्याशियों में से मुख्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़पति उम्मीदवार हैं। जहां बीजेपी प्रत्याशी आशीष दुबे के पास 18 करोड़ रुपए की पुश्तैनी संपत्ति सहित 1 करोड़ 38 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है और उनकी पत्नी श्रद्धा दुबे के पास 19 लाख 91 हजार 809 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश यादव के पास गहने और कार के अलावा 2.5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है और उनकी पत्नी ज्योति यादव के पास 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पर अब कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव प्रत्याशी पार्टी के खाते सीज होने की दुहाई देते हुए जनता के खर्च पर ही चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।

Lok Sabha Elections | Congress will contest elections at public expense | Jabalpur Lok Sabha | Congress candidate Dinesh Yadav | लोकसभा चुनाव | एक नोट एक वोट | जनता के खर्च पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस | जबलपुर लोकसभा

Jabalpur Lok Sabha Lok Sabha elections जनता के खर्च पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस एक नोट एक वोट Congress will contest elections at public expense one note one vote कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव लोकसभा चुनाव Congress candidate Dinesh Yadav जबलपुर लोकसभा