भोपाल में खुलेआम गुंडागर्दी, गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद, 70 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
Pratibha Rana | Feb 04, 2024, 08:07 IST
भोपाल में खुलेआम गुंडागर्दी, गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद, 70 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
भोपाल में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत हो गई। घटना शनिवार करीब 4.15 बजे की है। अशोका गार्डन इलाके में टेलर्स की दुकान के सामने मुन्ने खान (70) ने गाड़ी पार्क कर दी थी।
BHOPAL. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद टेलर ने बुजुर्ग को लात घूसों से पीट दिया। इसके बाद बुजुर्ग वाहन लेकर करीब 50 मीटर ही चले होंगे। फिर बेसुध होकर गिर पड़े। बता दें, गाड़ी पार्क करने की बात पर टेलर ने उन्हें पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक अशोका गार्डन इलाके में स्थित सब्जी मंडी चौराहा में एक टेलर की दुकान के सामने 70 साल के बुजुर्ग मुन्ने खान ने गाड़ी पार्क कर दी। इस बात से टेलर शाकिर उर्फ बबलू नाराज हो गए। इतनी सी बात पर बबलू, बुजुर्ग से बेहस करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बबलू ने बुजुर्ग की पिटाई शुरू कर दी। बबलू ने बुजुर्ग को इतना पीटा कि वह बेसुध हो गया। आप-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बुजुर्ग के परिजन और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
परिजनों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया है। उनके परिवार वाले शव को अस्पताल के बाद सीधा घर ले गए। माना जा रहा है कि अभी मृतक के परिवार वालों ने इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वहीं विवाद करने वाला टेलर बबलू दुकान बंद कर फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी दुकान के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डीवीआर को जब्त कर लिया है।
गाड़ी पार्क करने पर हुआ था विवाद
घटना के बाद आरोप फरार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari